2018 की टक्कर - दो दो सलमान खान Vs दो दो आमिर खान...किसकी होगी जीत
आमिर खान अपनी अगली फिल्मों की तैयारी में जुट गए हैं लेकिन अगर सूत्रों की मानें तो वो जल्दी ही एक बार फिर सलमान खान को चुनौती देने आ रहे हैं और इस बार वाकई उनका कोई जवाब नहीं है।
अगर गपशप गली की ये अफवाह सही है तो फिर 2018 में घमासान होने वाले हैं। क्योंकि सूत्रों की मानें तो आमिर खान की राकेश शर्मा बायोपिक जो कि सिद्धार्थ रॉय कपूर के बैनर तले ल़ॉन्च होगी, 2018 में ही कूच करने वाली है। यानि कि 2018 में आमिर खान की दो फिल्में।
यशराज फिल्म्स पहले ही एलान कर चुका है कि 2018 का दीवाली ठग्स ऑफ हिंदोस्तान दंगा करने वाले हैं। अब दो आमिर खान फिल्मों का मतलब समझ रहे हैं ना आप।

अब अगर 2018 की बात की जाए तो सलमान खान भी अपनी दो फिल्में रिलीज़ करने का प्लान बना रहे हैं। इनमें से पहली होगी दबंग 3 और दूसरी या तो किक 2 या ये धमाकेदार रीमेक, जिसका प्लान शुरू हो चुका है। यानि कि कुछ भी हो जाए बॉक्स ऑफिस सिंहासन के लिए एक बार फिर आमिर और सलमान में घमासान होगा।
अब आमिर और सलमान की टक्कर पिछले 9 साल से चल रही है और अब दंगल - सुलतान के साथ आगे बढ़ चुकी है। दरअसल, सुलतान 2016 की सबसे बड़ी फिल्म थी जब तक दंगल नहीं आई।
[तगड़ा Rumor: बाहुबली 2...शाहरूख खान...आमिर खान...800 करोड़!]
पिछले 9 सालों से आमिर खान और सलमान खान के अलावा किसी ने साल की सबसे बड़ी फिल्म नहीं दी है। आमिर - सलमान के अलावा अगर किसी ने साल की सबसे बड़ी फिल्म थी तो वो थी ओम शांति ओम, जो 8 साल पहले आई थी।
[#BangBang: ये होता है स्टारडम - एक साथ सबको धो डाला!]
इसके बाद से सलमान - आमिर आपस में ही भिड़ते रहते हैं। दोनों ने अब तक 4 - 4 साल की बड़ी फिल्में दी और फिर दंगल ने सब पलट दिया। लेकिन इस साल आमिर की फिल्म नहीं होगी तो फिर आंकड़ा बराबर हो जाएगा।
ऐसे में अगले साल की टक्कर दिलचस्प होगी। देखिए स्टार्स का REPORT CARD -


Click it and Unblock the Notifications