सफलता का कोई फार्मूला नहीं : आमिर
लगातार तीसरी जबर्दस्त हिट देने वाले आमिर खान के पास आजकल इन सवालों का झड़ी लगी हुई है कि आखिरकार उनकी सफलता की कुंजी क्या है? आम बॉलीवुड हीरो से अलग व्यक्तित्व रखने वाले आमिर इस प्रश्न के जवाब में सिर्फ इतना कहते हैं कि उनके पास ऐसी कोई रेसिपी नहीं है। आमिर का कहना है कि उन्हे नहीं पता कि बॉलीवुड में उनके सफल रहने के पीछे कौन सा चीज है। वह सिर्फ इतना जानते हैं कि वह अपनी आत्मतुष्टि के लिए काम करते हैं और सफल रहते हैं।
आमिर की हालिया रिलीज फिल्म थ्री ईडियट्स ने 240 करोड़ रुपये का व्यवसाय करके बॉलीवुड में सफल फिल्मों के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। फिल्म का प्रदर्शन घरेलू बाजार के साथ-साथ अंतर्राष्ट्रीय बाजार में भी शानदार रहा। आमिर ने एक कॉरपोरेट एवॉर्ड फंक्शन के दौरान कहा कि सफलता का मेरे पास कोई फार्मूला नहीं है। मुझे ये पता है कि हम ऐसे बिजनेस में हैं जिसमे हम कहानियां बेचते हैं। इसलिए हमे हर बार कुछ नया करना है। इसलिए मैं हर बार कुछ नया करता हूं।
आमिर का कहना है कि मैं सिर्फ कहानियां पढ़ता हूं। मैं ऐसी कहानी चुनता हूं जो मुझे भावनात्मक रूप से अपील करती है। अगर आप के पास ऐसी कोई कहानी है तो फिर वह कितनी भी अलग क्यों ना हो उससे आप लोगों को जोड़ सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications