DHAMAKA: फिर साथ आएगी ये जोड़ी.. 400 करोड़ के लिए हो जाएं तैयार!

अफवाहों की मानें तो दंगल जोड़ी आमिर खान और निर्देशक नितेश तिवारी एक बार फिर साथ फिल्म करने की सोच रहे हैं।

By Neeti

दंगल जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म देने वाली जोड़ी.. आमिर खान और निर्देशक नितेश तिवारी एक बार फिर साथ जुड़ने का सोच रहे हैं। यह बॉलीवुड फैंस के लिए किसी खुशखबरी से कम नहीं। हालांकि इस खबर की अभी तक किसी ने पुष्टि नहीं की है।

ऋतिक रोशन की 'काबिल'.. 100 करोड़ पार.. PROFIT जानकर चौंक जाएंगे!

सूत्रों की मानें तो नितेश तिवारी ने एक स्क्रिप्ट पर काम खत्म किया है। जिसे रॉनी स्क्रूवाला, सिद्धार्थ रॉय कपूर और करण जौहर प्रोड्यूस करेंगे। इस फिल्म में नितेश फिर से आमिर खान को कास्ट करने के इच्छुक हैं। लेकिन आमिर फिलहाल यशराज फिल्म्स की ठग्स ऑफ हिंदुस्तान में व्यस्त हैं।

aamir khan

बहरहाल, आमिर इस फिल्म को हां करते या नहीं.. यह देखना दिलचस्प होगा। फिलहाल तो एक्टर, डाइरेक्टर दोनों दंगल की सफलता को एन्जॉय कर रहे हैं। और करें भी क्यों ना.. आखिर दंगल बॉलीवुड की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म जो बन चुकी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X