आमिर नहीं हैं मुन्नाभाई

इस खबर की पुष्टी के लिए जब विधु विनोद चोपड़ा से संपर्क किया गया तो वहां से जवाब आया कि इस बारे में अभी कुछ फाइनल नहीं किया गया है। मुन्नाभाई तीन को लेकर जो खबरों का बाजार गर्मा रहा था वो सब कोरी कल्पनाएं ही थी। आमिर का रोल अभी मुन्नाभाई के इस सीरिज में फिक्स नहीं किया गया है।
विधु विनोद चोपड़ा अपनी फिल्म की कास्टिंग तब तक फाइनल नहीं करते जब तक फिल्म की स्क्रिप्ट पूरी न हो जाए। रही बात आमिर की तो वह अभी पूरे दो साल तक बहुत ज्यादा व्यस्त रहने वालें हैं। खैर मामला कुछ भी हो लेकिन मुन्नाभाई की सीरिज़ लोगों को काफी पसंद आयी है उम्मीद करते हैं कि आगे मुन्नाभाई तीन यानी ' मुन्नाभाई चले अमेरिका ' को भी दर्शकों का प्यार मिल सके।
aamir khan आमिर खान बॉलीवुड मुन्ना भाई चले अमेरिका संजय दत्त bollywood munnabhai chale amerika sanjay dutt


Click it and Unblock the Notifications