आमिर खान ने संजय दत्त से छीना मु्न्ना भाई का रोल!

लेकिन वो संजय दत्त जो बॉलीवुड में मुन्ना भाई के ही उपनाम से संबोधित किये जाते हैं वो अब मु्न्ना भाई सीरीज में नजर नहीं आने वाले हैं क्योंकि राजकुमार हिरानी ने उनकी जगह मु्न्ना भाई के रोल के लिए आमिर खान को चुन लिया है। जाहिर है कि आमिर खान जब मुन्ना के रोल में दिखेगें तो सर्किट भी नया ही होगा यानी की अरशद वारसी का भी फिल्म की सीरीज से पत्ता कट गया है। अब उनकी जगह शरमन जोशी सर्किट का किरदार निभायेगें।
अंदर की खबर रखने वाले कह रहे हैं कि हिरानी इस नयी फिल्म की योजना फिल्म 'थ्री इडियट' के दौरान ही बना ली थी। फिलहाल अभी इस खबर के बारे में आमिर ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है लेकिन इतना तय है कि मुन्ना भाई के सीरीज से संजय दत्त और अरशद का पत्ता कट चुका है।हिरानी ने फिल्म में नयापन लाने के लिए अपनी स्टारकास्ट बदली है।


Click it and Unblock the Notifications