..................... Aamir Khan might not like Salman Khan talking about Dangal plot - Hindi Filmibeat

सलमान खान की इस बात पर नाराज हो जाएंगे आमिर!

[गपशप] यह तो हम सभी जानते हैं कि आमिर खान अपनी फिल्मों को लेकर काफी पॉजिसिव होते हैं। फिल्म रिलीज से पहले आमिर फिल्म से जुड़ी कोई भी बातें नहीं शेयर करना चाहते। चाहे उसकी कितनी ही चर्चा क्यों न हो रही हो। उनकी पिछली फिल्म पीके इस बात का सुबूत है।

salman khan

लेकिन आमिर की आगामी फिल्म 'दंगल' की बात करें तो दर्शकों को इस फिल्म के बारे में एक आइडिया तो जरूर हो गया है। अभी तक हम जानते थे कि फिल्म नामी पहलवाल महावीर फोगट से जुड़ी है। लेकिन आमिर अपनी हर फिल्म में कोई न कोई ट्विस्ट एंड टर्न्स जरूर जोड़ते हैं।

REVEALED: सुल्तान v/s दंगल.. सलमान ने किसे बताया बेहतर!

बहरहाल, हाल ही में जब सलमान से 'दंगल' और 'सुल्तान' के बारे में पूछा गया तो सलमान ने कहा कि दोनों फिल्में बिल्कुल अलग अलग हैं। सलमान ने दोनों फिल्मों के प्लॉट की जिक्र करते हुए कहा कि सुल्तान एक स्पोर्ट्स फिल्म है। इसमें कोई निगेटिव फोर्स नहीं होगी। इसमें ड्रामा होगा, एक्शन होगा और साथ ही आपको देखने मिलेगी लवस्टोरी, जो कि दंगल में नहीं है।

सलमान ने यह भी कहा कि, दंगल में आमिर खान की तीन बेटियां होंगी। जबकि सुल्तान में उनकी कोई संतान नहीं है। बहरहाल, सलमान ने तो दोनों फिल्मों की जानकारी दे डाली। लेकिन क्या आमिर को यह बात अच्छी लगेगी। क्योंकि आमिर रिलीज से पहले दर्शकों को कंफ्यूज रखने पर विश्वास रखते हैं।

विशेष नोट- बॉलीवुड और टेलीविजन की और भी रोचक खबरें सीधे अपने मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X