ठंडे बस्ते में गई आमिर खान की मेगा प्रोजेक्ट 'महाभारत'- डेट्स और विवादों को देखते हुए लिया फैसला!
लंबे समय से आमिर खान की अघोषित फिल्म 'महाभारत' अफवाहों में छाई है। माना जा रहा है कि फिल्म नहीं, बल्कि आमिर खान इसे एक वेब सीरिज के रूप में प्रस्तुत करेंगे। बहरहाल, ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो आमिर खान अब अपना फैसला बदल चुके हैं और महाभारत पर कोई भी फिल्म या सीरिज नहीं बना रहे हैं। बल्कि लाल सिंह चड्ढा के बाद वह किसी अन्य फिल्म में नजर आएंगे।
पहले 'महाभारत' पर बनी फिल्म कई हिस्सों में रिलीज करने की बात चल रही थी, फिर खबर आई कि आमिर इसे 'गेम ऑफ थ्रोन्स' के तर्ज पर वेब सीरीज के रूप में पेश करना चाहते हैं, जो कि कई सीजन में आएगा।

लेकिन बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट की मानें तो आमिर के करीबियों ने इससे इंकार किया है। लगभग दो सालों के रिचर्स और मेहनत के बाद आमिर खान इसे ठंडे बस्ते में डालने का मन बना चुके हैं। आमिर के करीबी सूत्रों के हवाले से लिखा गया है कि, भले-बुरे सभी पहलुओं को तौलने के बाद आमिर खान ने 'महाभारत' नहीं बनाने का फैसला लिया है।


Click it and Unblock the Notifications