अक्षय कुमार हुए OUT और धमाका - दमदार बायोपिक में साथ आ रहे हैं सलमान और आमिर!
इस समय बॉलीवुड में कम से कम 30 बायोपिक फिल्मों पर काम चल रहा है। इनमें से कितनी बन पाएंगी पता नहीं लेकिन ये हमने आपको ज़रूर बताया था कि गुलशन कुमार की मुगल बायोपिक में अक्षय कुमार की जगह सलमान खान का नाम तेज़ी से सुनाई दे रहा है।
वहीं खबर है कि आमिर खान भी इस प्रोजेक्ट से जुड़ चुके हैं, केवल प्रोड्यूसर के तौर पर। यानि कि बॉलीवुड में भी वो समय आ गया जब दो बेहतरीन एक्टर, फिल्मों की बढ़ोतरी के लिए टीम बनाए और एक दूसरे की फिल्मों पर पैसे लगाए।

ये चलन वैसे तो सलमान खान और अक्षय कुमार शुरू करने वाले थे जब सलमान खान ने अक्षय कुमार की फिल्म केसरी को करण जौहर के साथ प्रोड्यूस करने का वादा किया। लेकिन बीच में आए अजय देवगन।
अजय देवगन ने सलमान खान को चिट्ठी लिखी और कहा कि मेरी फिल्म सन्स ऑफ सरदार और केसरी की कहानी एक ही है। खबरें आईं कि सलमान ने अक्षय की फिल्म छोड़ दी। सलमान ने ट्वीट किया कि सब अफवाहें हैं - मैंने कमिटमेंट दे दी तो मैं अपनी भी नहीं सुनता।
लेकिन सलमान ने अजय देवगन की सुन ही ली और केसरी से पल्ला झाड़ लिया। वहीं टीसीरीज़ की मुगल पर अक्षय काफी समय से काम कर रहे हैं लेकिन उन्हें स्क्रिप्ट से दिक्कतें हैं। ऐसे में खबर है कि अक्षय फिल्म छोड़ चुके हैं।
इस फिल्म को अब सलमान खान कर सकते हैं। टीसीरीज़ ने रेमो डीसूज़ा को एक बहुत बड़ी बजट की डांस फिल्म के लिए साइन किया है और ये फिल्म सलमान खान - वरूण धवन स्टारर एबीसीडी 3 है।
माना जा रहा है कि सलमान खान का मुगल करना ही वो कारण है कि रेमो को एबीसीडी 3 मिल गई है। जानिए, ए लिस्ट एक्टर्स की आने वाली फिल्में -


Click it and Unblock the Notifications

