एक खत्म नहीं हुई Khan को दूसरी फिल्म का बड़ा ऑफर, 2019 की तगड़ी तैयारी
इन दिनों बॉलीवुड की कई बड़ी फिल्मों को लेकर चर्चा है। वहीं इन्हीं में से एक है आमिर खान की आने वाली फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान'.. इन दिनों आमिर इसी फिल्म को लेकर व्यस्त हैं। दूसरी तरफ आमिर खान को लेकर और तगड़ी खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि आमिर की अगली फिल्म भी फाइनल हो गई है और ये हॉलीवुड की किसी जानी-मानी फिल्म की हिंदी रीमेक होगी।
[शरमा जाएंगी प्रियंका, निक जोनस करने जा रहे हैं ऐसा काम, यकीन नहीं कर पाएंगे आप!]
हालांकि इस फिल्म का नाम अभी सामने नहीं आया है। इसके अलावा गुलशन कुमार की बायोपिक को आमिर खान प्रोड्यूस कर रहे हैं। वहीं खबरें ये भी आई थीं कि आमिर 'महाभारत' शुरू करने जा रहे हैं, वे इन दिनों महाभारत पढ़ भी रहे हैं। बाद में सुनने को मिला आमिर 'कपूर एंड सन्स' फेम डायरेक्टर शकुन बत्रा की अगली फिल्म में आचार्य रजनीश (ओशो) का किरदार निभाने जा रहे हैं। वहीं अब इस हॉलीवुड फिल्म के रीमेक की खबरें जोरों पर हैं।

खैर! मिस्टर परफेक्शनिस्ट अपने आने वाले प्रोजेक्ट पर खुद बात तभी करेंगें जब सबकुछ फाइनल हो जाएगा। बहरहाल, आपको बता दें कि ठग्स ऑफ हिंदोस्तान आमिर खान की अब तक की सबसे बड़ी फिल्म साबित होने वाली है। ठग्स ऑफ हिंदुस्तान में आमिर खान, अमिताभ बच्चन, कैटरीना कैफ और फातिमा सना शेख मुख्य किरदार निभा रहे हैं। यह यशराज बैनर की सबसे मंहगी फिल्म बन रही है। इस फिल्म का बजट 200 करोड़ तक रखा गया है। आगे जानें इस फिल्म से जुड़ी कुछ और दिलचस्प बातें-


Click it and Unblock the Notifications