..................... Aamir Khan looking for a house near Sachin Tendulkar | सचिन तेंदुलकर के पड़ोसी बनना चाहते हैं आमिर खान - Hindi Filmibeat

सचिन तेंदुलकर के पड़ोसी बनना चाहते हैं आमिर खान

Aamir Khan, Sachin Tendulkar
फिल्म तेरे घर के सामने का मशहूर गीत तो आपको जरूर याद होगा..जिसके बोल है..एक घर बनाऊंगा तेरे घर के सामने...को आज कल हमारे बॉलीवुड के सबसे परफेक्ट मैन गुनगुना रहे हैं। जी हां हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड के सबसे क्यूट खान आमिर की। जो इन दिनों बड़ी शिद्दत से मुंबई के बांद्रा इलाके में घर तलाश रहे हैं।

क्योंकि हाल ही में बांद्रा में मकान बनवाया है भारतीय क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर ने। जिनके बहुत बड़े फैन हैं, आमिर खान। और उनकी इच्छा भी है कि वह, सचिन के दिल और घर में ना सही, घर के बगल ही आकर रहें।

इसलिए वो बड़ी तल्लीनता के साथ पुराने बंगले या प्लाट की तलाश कर रहे हैं। आमिर चाहते हैं कि बंगला न भी मिले तो कोई प्लॉट ही मिल जाए। खैर देखना दिलचस्प होगा कि आमिर की यह कोशिश कब पूरी होती है?

वैसे आपको बता दें कि सचिन के सपनों का घर मुंबई शहर के बांद्रा के पॉश इलाके पैरी क्रॉस रोड पर स्थित है। सचिन के इस घर की कीमत 39 करोड़ है। इस घर में हर ऐशो आराम की चीज मौजूद है। सचिन का घर तीन मंजिला है, इस महल में दो मंजिलें भूमिगत हैं।

घर में एक छोटा सा होम थियेटर भी है। सचिन के घर में स्टडी रूम, स्वीमिंग पुल, पूजा घर भी है। सचिन गणपति के बहुत बड़े पुजारी है, इसलिए उन्होंने गणपति की बहुत बड़ी सी मुर्ति अपने पूजा घर में बैठायी है। जो कि ग्राउंड फ्लोर पर है। सचिन का ये घर जिस इलाके में मौजूद है वो कोस्टल रेग्यूलेशन जोन टू के अंतर्गत आता है, जिसके कारण इस पर अतिरिक्त मंज़िलें नहीं बनाई जा सकती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X