..................... Aamir Khan learns painting from Salman Khan | Dhobi Ghat | आमिर खान के गुरु सलमान खान! | धोबी घाट - Hindi Filmibeat

आमिर के गुरु सलमान!

By Neha Nautiyal

Aamir Khan
बॉलीवुड में मिस्टर परफेक्शनिस्ट के तौर पर पहचान रखने वाले आमिर खान ने अपने दोस्त और बॉलीवुड के 'दबंग' सलमान खान से अपनी फिल्म 'धोबी घाट' के लिए पेंटिंग सीखी।

'धोबी घाट' में आमिर ने अरुण नाम के एक पेंटर का रोल निभाया है। आमिर हर किरदार की तह मे घुसकर उसे निभाते हैं इसलिए आमिर ने अरुण के किरदार के लिये सलमान खान की मदद ली। खबरों के मुताबिक एक हफ्ते सलमान आमिर के गुरु बने रहे और आमिर एक अच्छे छात्र की तरह पेश आए।

और इसके बाद आमिर ने अपने गुरु सलमान को एक पेंटिंग भी बनाकर गिफ्ट की जिसे सलमान ने अपने घर में बार के पीछे लगाया है। इससे पहले सलमान ने आमिर खान को गजनी की पेंटिग बनाकर दी थी जिसे आमिर ने अपने ड्राइंगरुम में सजाया था। बॉलीवुड में ऐसे गुरु-शिष्य और साथ ही अच्छे दोस्त कम ही देखने को मिलते हैं।


Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X