बीवी हो तो किरन जैसी: आमिर खान
आमिर खान की फिल्म तारे जमीन पर 21 दिसंबर को प्रदर्शित होने जा रही है और वे इसकी तैयारी और पोस्ट प्रोडक्शन के काम में पूरी तरह व्यस्त हैं. यहां तक कि वे मात्र कुछ ही घंटे ही सो पा रहे हैं, इससे उन्हें बेहद थकान महसूस होती है.
उन पर काम का ज्यादा भार इसलिए पडा हैं क्योकि वे पिछले माह तक अपने भाई फैजल की बीमारी और और विवादास्पस्द मामले में उलझे हुए थे और फिल्म के काम में इसलिए देरी हो गई.
आमिर खान की व्यस्तता को देखते हुए उनकी नई नवेली दूसरी पत्नी किरण राव आमिर खान के इस काम में पूरा हाथ बंटा रही है. इससे आमिर खान को काफी रहत मिल रही है. आमिर खान की फिल्म के निर्देशक अमोल गुप्ते के साथ मतभेद हो जाने के कारण फिल्म के निर्माण में काफी परेशानी आई है, लेकिन किरण राव इस घडी में आमिर खान की सहायता करके उनके काम को हलका कर रही है.
किरण फिल्म के लगभग सभी कामों में जैसे सब टाइटलिंग और फिल्म की पहली कापी आदि पर मेहनत कर रही है और आमिर को भी कहना पड रहा है कि बीवी हो तो ऐसी.


Click it and Unblock the Notifications