पहले भी विज्ञापन की वजह से विवादों में घिरे आमिर खान, भावनाओं को आहत करने के लगे थे आरोप
आमिर खान इन दिनों सुर्खियों में हैं और इसकी वजह कोई फिल्म नहीं बल्कि उनका एक विज्ञापन है। कियारा आडवाणी के साथ इस विज्ञापन में आमिर खान खूब चर्चा बटोर रहे हैं और विवादों में घिर गए हैं। इस विज्ञापन को देखने के बाद कई लोगों का सोशल मीडिया पर कहना है कि, उनकी भावनाएं आहत हुई हैं।
दरअसल, आमिर खान के नए विज्ञापन को हिंदू परंपरा से अलग बताया जा रहा है। इस विज्ञापन में आमिर और कियारा की शादी दिखाई गई है।लेकिन शादी के बाद विदाई कियारा आडवाणी की नहीं बल्कि आमिर खान की होती है। इसकी वजह लड़की के पिता की बीमारी को दिखाई गई है। बीमार ससुर की देखभाल के लिए आमिर अपनी पत्नी के साथ रहकर उनका ख्याल रखने का फैसला करते हैं।

इस विज्ञापन में दिखाया गया है कि आमिर खान फैसला करते हैं कि वो ससुराल में जाएंगे। दूल्हे के रूप में आमिर खान का ससुराल के घर में प्रवेश होता है और घर में दुल्हन की तरह उनका स्वागत होता है।
लेकिन, यह कोई पहला मौका नहीं है जब आमिर खान विज्ञापन की वजह से विवाद का शिकार हुए हैं। इसके पहले भी आमिर खान कई बार विज्ञापन की वजह से कंट्रोवर्सी से घिरे हैं। तब भी आमिर खान के ऊपर भावनाओं को आहत करने का आरोप लगा था और इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ है।
2021 में हुआ था बवाल
2021 में आमिर खान ने एक टायर कंपनी का विज्ञापन किया था। इस विज्ञापन में स्कूटी चलाते हुए वो लोगों को बता रहे थे कि, वो सड़क पर पटाखें ना फोड़ें। इससे गाड़ियों को भी नुकसान पहुंचने का खतरा रहता है। लेकिन, कई सोशल मीडिया यूजर्स ने इस विज्ञापन पर सवाल उठाया था।
ई कॉम कंपनी ने छीना था कॉन्ट्रैक्ट
दरअसल, 2015 में आमिर खान ने एक बयान में कहा था कि, वो भारत में सुरक्षित नहीं महसूस करते हैं और देश को छोड़कर जाना चाहते हैं। उनके इस बयान को लेकर काफी बवाल मचा था। इस पर कई लोगों ने आपत्ति जताई थी ।इस दौरान एक ई-कॉमर्स कंपनी के लिए आमिर खान विज्ञापन करते थे लेकिन, उनके करार को खत्म कर दिया था।


Click it and Unblock the Notifications

