आमिर खान की 1000 करोड़ी 'महाभारत'.. इस टॉप एक्ट्रेस की हो सकती है एंट्री!
अफवाहों की मानें तो आमिर खान अपनी 1000 करोड़ी ड्रीम प्रोजेक्ट महाभारत में दीपिका पादुकोण को लेना चाहते हैं। आमिर चाहते हैं कि दीपिका द्रौपदी का किरदार निभाए। लेकिन देखना दिलचस्प होगा कि क्या दीपिका इस फिल्म के लिए हामी भरती हैं या नहीं। क्योंकि उनकी पिछली फिल्म पद्मावत भी इतिहास पर आधारित थी, लेकिन कंट्रोवर्सी का हिस्सा बन गई। शायद दीपिका अब किसी ऐसी फिल्म का हिस्सा ना बनना चाहें, जो विवाद में फंस सकती है।
रिपोर्ट्स की मानें तो आमिर पूरे जोर शोर से फिल्म की प्लानिंग कर रहे हैं। आमिर इस फिल्म को पूरे 10 साल देने वाले हैं। जल्द ही फिल्म के प्री-प्रोडक्शन पर काम शुरू कर दिया जाएगा, जिसके बाद फिल्म फ्लोर पर आ जाएगी।

आमिर खान अपनी इस ड्रीम प्रोजेक्ट की वजह से किसी और फिल्म को साइन नहीं कर रहे हैं। जाहिर है वह इसे लेकर काफी गंभीरता से प्लानिंग कर रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, महाभारत एक फ्रैंचाइजी होगी, जिसके अंतर्गत 5 फिल्में बनाई जाएंगी। हर फिल्म अलग अलग निर्देशकों द्वारा बनाया जाएगा। जबकि आमिर पांचों भाग से जुड़े रहेंगे।
फिलहाल तो एक आर्टिस्ट ने इन किरदारों का लुक तैयार कर दिया है। और इन तस्वीरोें के लिहाज़ से ये स्टारकास्ट परफेक्ट लग रही है -


Click it and Unblock the Notifications