#Takkar: कितना रोका पर क्रिस्मस 2018 पर फिर खान Vs खान

आमिर खान एकदम फॉर्म में वापस आ चुके हैं। अगर सूत्रों की मानें तो वो अपनी एक नहीं दो आने वाली फिल्में फाइनल कर चुके हैं - ठग और सीक्रेट सुपरस्टार। जहां ठग की स्क्रिप्ट पर काम चल रहा है वहीं अब आमिर ने सीक्रेट सुपरस्टार की शूटिंग भी शुरू कर दी है।

इसका मतलब कि आमिर खान की दो फिल्में अगले दो दिसंबर के लिए। दिसंबर 2017 और दिसंबर 2018। लेकिन दिसंबर 2018 शाहरूख खान ने अपनी आनंद एल राय वाली फिल्म के लिए बुक किया है।

Shahrukh Khan Box office clash

यानि कि आमिर की जो भी फिल्म बाद में तैयार होगी उसका शाहरूख की फिल्म से भिड़ना तय है। और देखा जाए तो जिस हिसाब से स्टार्स आज कल छुट्टियों वाली तारीखें बुक करते हैं, क्लैश की संभावनाएं बढ़ चुकी हैं।
[#2016KaHisaab: अक्षय नंबर 1, सलमान नंबर 2, शाहरूख नंबर 3]

ऐसे में या तो ये दोनों फिल्में एक ही दिन रिलीज़ होंगी या आगे पीछे। किसी भी तरह दोनों का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन एक दूसरे पर असर तो ज़रूर डालेगा।

लेकिन बॉक्स ऑफिस गवाह है कि आज तक शाहरूख के सामने कोई नहीं टिका है -

काबिल Vs रईस
काबिल Vs रईस...ऋतिक रोशन को SUICIDE है ये महाक्लैश! कारण एक नहीं 10 हैं। जानिए यहां--> [ऋतिक रोशन के पास OPTION नहीं...आखिरी गलती या फ्लॉप ही फ्लॉप]

दिलवाले Vs बाजीराव मस्तानी
भले ही बाजीराव मस्तानी ने दिलवाले को कड़ी टक्कर दी लेकिन इसे शाहरूख का स्टारडम ही कहिए कि दिलवाले जैसी फिल्म ने भी ओवरसीज़ से लेकर भारत तक ज़ोरदार और धमाकेदार कमाई की।

जब तक है जान Vs सन ऑफ सरदार
अजय देवगन ने इस क्लैश के लिए यशराज फिल्म्स से काफी झगड़ा भी किया। लेकिन क्लैश के बाद जब तक है जान के आगे सन ऑफ सरदार नहीं टिकी। हालांकि यकीन मानिए अगर आपने जब तक है जान नहीं देखी है तो आप दुनिया के सबसे अक्लमंद इंसान है। तब भी इस फिल्म ने धमाकेदार कमाई की।

चेन्नई एक्सप्रेस Vs वन्स अपॉन अ टाइम इन मुंबई दोबारा
चेन्नई एक्सप्रेस के आगे उस साल कोई भी फिल्म नहीं टिकी थी फिर अक्षय कुमार की ये सीक्वल कहां से टिक पाती।

डॉन Vs जानेमन
या तो अक्षय कुमार को शाहरूख खान से भिड़ने का शौक है या फिर उनकी किस्मत खराब है। वैसे सलमान खान भी शाहरूख खान के आगे कहीं नहीं टिके थे।

ओम शांति ओम Vs सांवरिया
शाहरूख खान ने जहां रणबीर कपूर के ग्रांड डेब्यू को तबाह कर दिया था वहीं संजय लीला भंसाली का सपना भी चूर चूर कर दिया था।

वीर ज़ारा - ऐतराज़
हम बता रहे हैं ना आपको....या तो अक्षय कुमार की किस्मत खराब है या फिर उनका शौक है शाहरूख खान से भिड़ना। हालांकि ऐतराज़ काफी अच्छी फिल्म थी पर वीर ज़ारा तो खैर वीर ज़ारा ही थी!

मोहब्बतें vs मिशन कश्मीर
मोहब्बतें के आगे वैसे भी ऋतिक रोशन कैसे टिक पाते। हालांकि लोगों ने उनसे काफी उम्मीदें थीं कहो ना प्यार है के बाद लेकिन फिर भी शाहरूख से भिड़ना हर किसी के बस की बात नहीं!

बड़े मियां छोटे मियां vs कुछ कुछ होता है
अब बताइए भला...शाहरूख खान तो वो इंसान हैं जिनके आगे खुद अमिताभ बच्चन बॉक्स ऑफिस पर नहीं टिक पाए थे। बस इसीलिए सबको लग रहा है कि रईस Vs सुलतान ना होने देना शाहरूख के लिए loss ही साबित होगा।

शाहरूख खान की टक्कर
सुलतान Vs रईस ना होने देना शाहरूख खान के लिए काफी बड़ी गलती साबित हो सकती है। क्योंकि उनके चेन्नई एक्सप्रेस के ईद रिकॉर्ड को तोड़ने में सलमान खान को 2 साल लग गए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X