बंद नहीं हुई है आमिर खान की 1000 करोड़ी मेगा प्रोजेक्ट 'महाभारत'- कर रहे हैं तैयारी?
आमिर खान की महाभारत पर भले ही आधिकारिक तौर पर कोई चर्चा ना हो, लेकिन अफवाहों में फिल्म लंबे समय से बनी हुई है। ठग्स ऑफ हिंदुस्तान की असफलता के बाद खबर थी फिल्म को बंद किया जा रहा है। लेकिन ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो आमिर अभी भी अपनी इस 1000 करोड़ी बजट के मेगा प्रोजेक्ट की तैयारी कर रहे हैं। बल्कि इसके लिए एक डील भी साइन किया है।
अफवाहों की मानें तो आमिर खान अपने इस प्रोजेक्ट को काफ़ी बड़े स्तर पर बनाने जा रहे हैं और इसके लिए वह कुछ निवेशकों का सपोर्ट लेंगे और सुनने में आ रहा है कि वो निवेशक रिलायंस जियो हो सकता है। यदि ऐसा होता है कि यह बॉलीवुड की सबसे बड़ी फिल्म साबित हो सकती है।

वहीं, खबर यह है कि सिर्फ आमिर ही नहीं, बल्कि निर्देशक राकेश ओमप्रकाश मेहरा भी 'महाभारत: The Greatest Battle Ever Fought' नाम से एक प्रोजेक्ट बना रहे हैं। इन्होंने आमिर खान से भी पहले इसके बारे में बात की थी। हालांकि दोनों में से कोई भी प्रोजेक्ट फिलहाल निश्चित नहीं है। लेकिन यदि आमिर खान ऐसा कुछ लाते हैं तो जाहिर है दर्शकों के लिए काफी अलग होगा। फिलहाल आमिर खान अपनी अगली फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' में व्यस्त हैं।
बहरहाल, प्रोजेक्ट 'महाभारत' को लेकर कई तरह खबरें थीं, यहां जानें-


Click it and Unblock the Notifications