BUZZ: फाइनल हो गई आमिर खान की 1000 करोड़ी महाभारत - सलमान खान भी फाइनल कृष्ण?
आमिर खान की महाभारत जब से खबर में आई है तब से चर्चा में ही है। और जन्माष्टमी के मौके पर फिल्म को लेकर एक अच्छी खबर भी आ चुकी है। सूत्रों की मानें तो आमिर खान को फिल्म के लिए चीन में प्रोड्यूर भी मिल चुके हैं। यानि कि फिल्म पर काम शुरू किया जा सकता है। अगर आमिर खान फिल्म का प्रोड्यूसर फाइनल कर देते हैं तो।
[सलमान खान की फिल्म 'भारत' का POSTER नकली है]
वहीं खबर है कि फिल्म की कास्टिंग के लिए आमिर खान लगातार सितारों को जुटाने का काम शुरू कर चुके हैं।रिपोर्ट्स की मानें तो आमिर खान ने इस फिल्म में एक अहम किरदार निभाने के लिए बाहुबली स्टार प्रभास को अप्रोच किया है। वहीं मुकेश अंबानी भी प्रोड्यूर के तौर पर फिल्म से जुड़ने में दिलचस्पी दिखा चुके हैं।

माना जा रहा है कि आमिर अपने ठग्स ऑफ हिंदुस्तान कोस्टार अमिताभ बच्चन को धृतराष्ट्र का किरदार ऑफर कर चुके हैं। दरअसल, सलमान खान काफी समय से एक महाभारत में काम करना चाहते थे और उनका अपना ही वर्जन था। लेकिन जब उन्हें पता चला कि आमिर ऐसी फिल्म पर काम शुरू कर चुके हैं तो उन्होंने खुद ही आमिर को फिल्म में काम करने की इच्छा जता दी।
वहीं आमिर खान कर्ण या अर्जुन में से किसी एक की भूमिका में दिख सकते हैं। काफी समय से फिल्म से दीपिका पादुकोण का नाम जुड़ा हुआ है। खबर है कि आमिर खान ने उन्हें द्रौपदी के रोल के लिए अप्रोच किया है। हालांकि अभी तक फिल्म की कोई स्क्रिप्ट नहीं तैयार है। ऐसे में ये सारे नाम महज़ अफवाह से ज़्यादा कुछ नहीं है।
आजकल कई सुपरस्टार्स हॉलीवुड की स्टाईल में एक दूसरे के साथ हाथ मिलाकर फिल्में बना रहे हैं। ऐसे में अगर महाभारत के लिए सुपरस्टार्स ने हामी भर दी तो ये बॉलीवुड की सबसे शानदार और ब्लॉकबस्टर कास्ट होगी। देखिए हमारे हिसाब से कैसी हो सकती है महाभारत की कास्ट -


Click it and Unblock the Notifications

