...जब घबरा गए आमिर खान

ऐसा पहली बार हुआ है जब आमिर खान घबरा गए हो वरना वो तो घबराने वालों में से नहीं है लेकिन जब रैम्‍प पर चलना हो अच्‍छे अच्‍छों को नानी याद आ जाती है कुछ ऐसा ही हुआ जब आमिर को सलमान के बींग ह्यूमन कार्यक्रम के लिए रैम्‍प पर चलना था।

फिल्म उद्योग में दो दशकों से भी लंबा समय गुजार चुके बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान जब पहली बार रैम्प पर उतरे तो वह काफी घबराए हुए थे। उन्होंने 'एचडीआईएल इंडिया काउचर वीक' के तहत मंगलवार को अभिनेता सलमान खान के शो 'बींग ह्यूमन' में रैम्प पर शिरकत की थी। उन्होंने कहा कि वह घर लौटना चाहते थे।

आमिर ने शो के बाद पत्रकारों से कहा, "मैं बहुत घबराया हुआ था क्योंकि मैंने पहले कभी भी ऐसा नहीं किया है। मैं यह सब करने का आदी नहीं हूं। यह मेरी दुनिया नहीं है। लेकिन मैंने अपने मित्र सलमान और उनके मकसद के समर्थन में रैम्प पर उतरना स्वीकार किया।"

उन्होंने कहा, "जब मैं रैम्प पर चलने का अभ्यास कर रहा था उस वक्त दर्शक न होने के बावजूद मैं बहुत घबराया हुआ था। मैं सोच रहा था कि जब इस समय इतनी घबराहट हो रही है तो दर्शकों की उपस्थिति में क्या होगा। मुझे लगा कि मुझे घर लौट जाना चाहिए।"

आमिर खान के अलावा अभिनेता अजय देवगन भी रैम्प पर पहली बार उतरे थे। शो में उपस्थित अभिनेत्री अमीषा पटेल ने कहा, "ये अभिनेता इससे पहले कभी भी रैम्प पर नहीं चले थे इसलिए उनकी घबराहट स्वाभाविक थी। लेकिन एक अच्छे मकसद के लिए उन सभी को वहां एक साथ देखना अच्छा लगा।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X