आमिर खान- फातिमा सना शेख.. KISSING सीन.. और कंट्रोवर्सी पक्की!
अफवाहों की मानें तो यशराज बैनर की अगली फिल्म ठग्स ऑफ हिंदुस्तान में आमिर खान और फातिमा सना शेख किसिंग सीन भी करेंगे।
दंगल गर्ल फातिमा सना शेख यशराज बैनर की अगली फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदुस्तान' में फाइनल हो चुकी है। इस फिल्म में आमिर खान और अमिताभ बच्चन पहले से ही फाइनल हैं। फिल्म 2018 दिवाली पर रिलीज होगी।
2018 में इनका होगा बॉक्स ऑफिस.. पहली फिल्म 300 करोड़.. दूसरी 400 करोड़
बहरहाल, कुछ ही समय पहले अफवाहों में बात आई थी कि फातिमा को ठग्स ऑफ हिंदुस्तान नहीं मिल पाई क्योंकि फिल्म में एक इंटेंस किसिंग भी है.. जो कि आमिर और एक्ट्रेस के बीच होना है। लिहाजा, फिल्म के निर्माता आदित्य चोपड़ा फातिमा को लेने से कतरा रहे थे। क्योंकि फिल्म दंगल में आमिर और फातिमा के पिता- बेटी का किरदार अदा किया था।

लेकिन अब जबकि फातिमा फाइनल हो चुकी है कोई शक नहीं कि यह सीन काफी विवाद खड़ा कर सकता है। अफवाह की मानें तो फिल्म में एक ड्रीम सीक्वेंस होगी.. जहां आमिर और फातिमा के बीच एक इंटेंस किसिंग होगा।
अब जहां आमिर खान की हर फिल्म के साथ कुछ ना कुछ विवाद जुड़ा ही होता है.. शायद ठग्स ऑफ हिंदुस्तान के लिए यह एक सीन ही काफी हो। बहरहाल, यहां देंखे बॉलीवुड की सबसे पॉपुलर किसिंग सीन्स-


Click it and Unblock the Notifications