..................... आमिर खान के परिवार की फिल्मी कहानी, Aamir's family is in News again - Hindi Filmibeat

आमिर खान के परिवार की फिल्मी कहानी

By Staff

आमिर खान जो कि बालीवुड के सुपर स्टार हैं, उन्होंने भी यह नही सोचा होगा कि ऐसा समय भी आयेगा, जब उनके परिवार के अंदर ही फिल्मी जैसी कहानी दुहराई जायेगी. आम तौर पर फिल्मी कुप्रचार से दूर रहने वाले और फिल्मों में हीरो बनने वाले आमिर खान को उनके ही छोटे भाई फैजल खान असल जिंदगी में विलेन यानि कि खलनायक साबित करने पर तुले हुये हैं.

बात यहां तक पहुंच गई है कि आमिर का पूरा परिवार दो खेमों में बंटा नजर आ रहा है. एक तरफ उसका भाई फैजल, पिता ताहिर हुसैन, सौतेली मां व सौतेला भाई हैं तो दूसरी तरफ आमिर के समर्थन में उसकी मां जीनत, पूर्व पत्नी रीना और वर्तमान पत्नी किरण आदि शामिल हैं.

यह सारा किस्सा शुरु होता है फैजल की मानसिक बीमारी से. इस बीमारी के इलाज के लिये फैजल पर दवा खाने का दबाव आमिर खान डालते रहे हैं और फैजल हैं कि दवाओं को नही खाना चाहते थे. इसलिये वे अचानक जब भाग निकले तो जैसे पूरे ही परिवार में भूकंप आ गया हो. खैर फैजल मिले और उनका जे जे अस्पताल में मानसिक परीक्षण भी किया गया. इसके बाद उन्होंने अदालत में आमिर खान की बजाय अपने पिता के साथ रहना ज्यादा मुनासिब समझा.

फैजल ने आमिर पर ऐसे आरोप लगाये हैं कि बेचारे आमिर बुरी तरह बौखला गये हैं. फैजल ने आमिर को बदचलन तक कहा है. फैजल ने आमिर पर आरोप लगाया कि वह उन्हें घर में दवाओं के नाम पर कैद रखता था और उस पर अत्याचार किये जाते थे. यहां तक कि उस पर नजर रखने के लिये आमिर ने बीस बाडीगार्ड तक लगा रखे थे.

आमिर ने अपने भाई फैजल का बालीवुड में कैरियर बनाने के लिये मदहोश जैसी फिल्म भी लांच की थी और फिल्म फ्लाफ होने के बाद उन्हें लाखों का नुकसान भी उठाना पडा था. उन्होंने फैजल के लिये बकरी पालन व्यावसाय के लिये भी लाखों रुपये खर्च किये और फैजल की मानसिक बीमारी ठीक करने के लिये पूरा प्रयास किया.

लेकिन इतना सब कुछ करने के बाद फैजल अगर अपने भाई आमिर को विलेन साबित कर रहे हैं तो क्या यह किसी फिल्मी या टेली शो की कहानी से कम नही लगता है. क्या सोचती हैं एकता कपूर, कुछ दिमाग की घंटी बजी कि नहीं.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X