आमिर ने कहा नहीं मुझसे तो पूछा भी नहीं

गौरतलब है कि उन्होंने इसमें आमिर खान का नाम लिया है और जब आमिर खान से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने इस बारे में साफतौर पर इनकार करते हुए कहा कि यह झूठ है। बोहरा ने सबसे पहले अयान मुखर्जी को प्रस्ताव दिया था। उन्होंने कहा कि उन्होंने रनबीर कपूर से बात कर ली है और इमरान खान से भी। फिर उन्होंने संजय गुप्ता से फिल्म के लिए बात की। बोहरा ने गुप्ता से कहा कि उन्होंने फिल्म के लिए आमिर खान से बातचीत की है। और आमिर और सैफ अली खान फिल्म में साथ करने के लिए भी तैयार हो गये हैं।
लेकिन जब आमिर इस बारे में जानकारी ली गयी तो उन्होंने इस बारे में साफतौर पर इनकार किया और कहा कि सारी बातें झूठी हैं। मुझसे किसी ने इस तरह की कोई बात नहीं की है। अयान मुखर्जी ने कहा कि वह इस बात पर कोई कमेंट देना नहीं चाहेंगे। संजय गुप्ता ने कहा कि मेरे पास बोहरा पहले आये थे। लेकिन उसके बाद उन्होंने कोई बात नहीं की है।
गौरतलब है कि यह भी सोचनीय बात है कि आमिर बिना सोचे समझे किसी फिल्म को जब हां नहीं कहते। तो फिर बोहरा ने उनका नाम लिया ही क्यों। किसी भी निर्देशक के लिए यह चौंकानेवाली बात होगी। खैर बोहराजी अगली बार अगर आप किसी स्टार का नाम लें तो सोच समझ लें चूंकि इंडस्ट्री बहुत बड़ी नहीं है। हर किसी को हर किसी के बारे में जानकारी मिल ही जाती है।


Click it and Unblock the Notifications