आमिरः मुकाबला अपनी ही पत्नी से

इसके अंतर्गत वह फिल्म का निर्देशन और निर्माण करेगी. किरण ने प्रोडक्शन का नाम सिनेमा 73 इसीलिये रखा है क्योंकि उसका जन्म सन 73 में हुआ.
किरण अपने प्रोडक्शन के बैनर तले एक अनाम फिल्म बनाने की तैयारी कर रही है, जिसमें नये कलाकार शामिल होंगे. बताया जाता है कि फिल्म की शूटिंग छुपे कैमरे से की जायेगी और यह रियलिटी फिल्म होगी.
किरण का यह प्रोडक्शन आमिर के आमिर खान प्रोडक्शन से अलग है. वह इस समय फिल्म के लिये कलाकारों का चयन करने में व्यस्त है. आमिर खान के अपना प्रोडक्शन होते हुए भी किरण को नया प्रोडक्शन बनाने की भला क्या जरुरत पडी, यह तो वही जाने, लेकिन आमिर ने कहा कि एक पति होने के नाते वे किरण की हर संभव सहायता करेंगे.
आमिर ने कहा कि वे किरण की फिल्म में हीरो भले ही नहीं बने लेकिन मेहमान भूमिका तो वे कर ही सकते हैं. अब अगर आमिर की फिल्मों का मुकाबला उनकी पत्नी की फिल्मॉंसे हो तो यह कोई आश्चर्य की बात नहीं.


Click it and Unblock the Notifications