आमिर ने स्कीइंग का लुत्फ उठाया

आमिर ने अपने ब्लॉग 'आमिरखान डॉट कॉम' पर टिप्पणी की है, "आपमें से जिस किसी के पास संसाधन और क्षमता है तो उसे स्कीइंग करने की कोशिश करनी चाहिए क्योंकि यह उन बेहतरीन गतिविधियों में से हैं जिन्हें अब तक मैंने किया है।"
आमिर ने लिखा है कि उनके पुत्र जुनेद और पुत्री इरा ने उन्हें स्कीइंग के लिए मजबूर किया। आमिर ने लिखा है, "अपने बच्चों के लगातार कहने की वजह से मैंने सप्ताह भर स्कीइंग की और मुझे खुशी है कि मैं ऐसा कर सका। हम कनाडा के लोकप्रिय स्की रिजॉट बेनॉफ में थे। यह जगह बहुत ही अच्छी और स्कीइंग के लिए बेहतर है। यहां ढलाने खूबसूरत हैं, सुविधाएं बेहतरीन हैं। मेरे बच्चे दो बार यहां आ चुके थे। मैं यहां पहली बार आया।"


Click it and Unblock the Notifications