Wow..इस खान ने की 175 करोड़ की कमाई..सलमान नहीं रहे नंबर 1...

दंगल की ब्लॉकबस्टर कमाई में से अकेले आमिर खान ने 175 करोड़ की कमाई की है। आखिर कैसे?

By Prachi Dixit

आमिर खान की दंगल की धाकड़ कमाई का तूफान अभी थमा नहीं है। साल 2016 के अंत में रिलीज हुई इस फिल्म ने बॅाक्स आॅफिस पर 532.56 करोड़ का बिजनेस किया। एक तरफ यह फिल्म जहां बॅालीवुड की सबसे कमाऊ फिल्म बन गई।

वहीं दूसरी तरफ इस फिल्म ने आमिर खान को हिंदी फिल्म इंडस्ट्री का सबसे कमाऊ सुपरस्टार भी बना दिया है। मिली जानकारी के अनुसार आमिर खान ने अकेले इस फिल्म से 175 करोड़ पैसे अपनी जेब में भरे हैं। यह करोड़ों की कमाई आमिर खान को इस फिल्म के पूरे मुनाफे में से मिला है।

यह पहली बार नहीं है जब आमिर खान किसी फिल्म के मुनाफे में हिस्सेदार बने हैं। इससे पहले भी आमिर अपनी सभी फिल्मों के पूरी कमाई का 33 प्रतिशत हिस्सा अपने नाम करते हैं।

Aamir Khan

बॅालीवुड के सभी सुपरस्टार अब अपनी फीस की मांग नहीं करते हैं। बल्कि वह फिल्म के पूरे मुनाफे यानी कि सैटेलाइट राइट्स की कमाई पर भी अपना हक जताते हैं।

ऐसा माना जा रहा है कि इस फिल्म के लिए भी आमिर खान ने 33 प्रतिशत की हिस्सेदारी की मांग के साथ ही दंगल की शुरुआत की थी। गौरतलब है कि इस 175 करोड़ की कमाई के बाद आमिर खान बॅालीवुड के टॅाप खान बन गए हैं।

लेकिन इसके अलावा हिंदी सिनेमा के ऐसे अनगिनत स्टार हैं, जिनकी कमाई जानकर आप दंग रह जायेंगे। यहां देखें पूरी लिस्ट..

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X