ना सलमान, ना अक्षय कुमार- इस 1000 करोड़ी फिल्म में कोई टॉप एक्टर नहीं!
यदि आप सोच रहे हैं कि आमिर खान की ड्रीम प्रोजेक्ट महाभारत में आप सभी सुपरस्टार्स- सलमान खान से लेकर अक्षय कुमार, शाहरुख, ऋतिक को एक साथ देख पाएंगे.. तो ऐसा बिल्कुल नहीं है। खबरों की मानें तो महाभारत में बॉलीवुड से सिर्फ आमिर खान ही होंगे.. जबकि बाकी सारी कास्ट बिल्कुल नई होगी। जिसे लोगों ने अब तक देखा नहीं हो।
सूत्रों की मानें तो आमिर महाभारत में कोई ए- लिस्टर्स को कास्ट नहीं करेंगे। बल्कि फिल्म के लिए सिर्फ न्यूकमर्स को फाइनल किया जाएगा। और इसके लिए पूरे भारत भर में ऑडिशन किया जाएगा। आमिर खान ने यह निर्णय किसी भी तरह के विवाद से फिल्म को बचाने के लिए किया है। टॉप एक्टर्स को कास्ट करने से कंट्रोवर्सी पैदा हो सकती है। साथ ही फिल्म का बजट भी काफी बढ़ जाएगा।

बता दें, महाभारत एक फ्रैंचाइजी होगी, जिसके अंतर्गत 3 से 5 फिल्में बनाई जाएंगी। आमिर खान ने इसके लिए 10-15 साल का वक्त रखा है। हर फिल्म अलग अलग निर्देशकों द्वारा बनाया जाएगा। जबकि आमिर पांचों भाग से जुड़े रहेंगे।
साफ है कि यदि यह प्रोजेक्ट आगे बढ़ती है तो यह भारतीय सिनेमा का सबसे मंहगा प्रोजेक्ट होगा। फिल्म लगभग 1000 करोड़ के बजट पर तैयार होगी। अफवाह थी कि फिल्म को मुकेश अंबानी प्रोड्यूस करेंगे।
फिलहाल तो एक आर्टिस्ट ने इन किरदारों का लुक तैयार कर दिया है। और इन तस्वीरोें के लिहाज़ से ये स्टारकास्ट परफेक्ट लग रही है -


Click it and Unblock the Notifications











