दो फिल्मों के बाद.. तीसरी 300 करोड़ी भी FINAL.. साथ आएगी ये जोड़ी!
Recommended Video

साल 2018 की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में एक बड़ा नाम शामिल है- राजकुमार हिरानी की दत्त बॉयोपिक। इस फिल्म में रणबीर कपूर संजय दत्त का किरदार निभाते दिखेंगे। जबकि कई बड़े बड़े सितारे कैमियो निभाने वाले हैं। ताजा खबरों की मानें तो फिल्म से एक खास नाम जुड़ने वाला है।
3 इडियट्स और पीके जैसी फिल्में देने वाले आमिर खान तीसरी बार अपने चहेते निर्देशक राजकुमार हिरानी के साथ दिखने वाले हैं। फिल्म में आमिर काफी खास कैमियो निभाने वाले हैं। सूत्रों की मानें तो कुछ ही दिनों पहले आमिर खान को दत्त के सेट पर भी देखा गया है।

बहरहाल, राजकुमार हिरानी अपनी हर फिल्म में जान लगा देते हैं और अपनी आने वाली बॉयोपिक फिल्म 'दत्त' में भी वे कुछ ऐसा ही कर रहे हैं। फिल्म 2018 मार्च में रिलीज होगी।
यहां देंखे दत्त बॉयोपिक कौन कौन एक्टर्स किन किरदारों में दिखेंगे-


Click it and Unblock the Notifications