FINALLY: दीपिका पादुकोण के हिस्से में आ ही गए दूसरे KHAN
दीपिका पादुकोण और शाहरूख खान एक हिट पेयर हैं। लेकिन अब तक उन्होंने सलमान खान या आमिर खान के साथ कान नहीं किया है। लेकिन अब आखिरकार, उनके हिस्से शाहरूख के अलावा दूसरे खान आ ही गए हैं।
ना ना, सलमान की बात नहीं हो रही है। उनकी किस्मत में शायद दीपिका पादुकोण हैं ही नहीं। बात हो रही है आमिर खान की। अगर गपशप गली की मानें तो आमिर खान और दीपिका पादुकोण यशराज प्रोडक्शन्स की अगली फिल्म ठग में एक साथ नज़र आने वाले हैं।

ये वही फिल्म है जिसमें आमिर खान ने ऋतिक रोशन को रिप्लेस किया है। ठग में पहले दीपिका पादुकोण और ऋतिक रोशन साथ काम करने वाले थे।ठग के बारे में खबरें थीं कि दीपिका पादुकोण ने किसी वजह से फिल्म छोड़ दी थी। फिर खबरें थीं कि फिल्म को होल्ड पर रख दिया गया है।
[#ClearHai: इसलिए मोहनजोदड़ो से पहले देख डालिए अक्षय की रूस्तम!]
ठग में ऋतिक रोशन का किरदार काफी हद तक समुद्री लुटेरे यानि कि पाईरेट्स ऑफ कैरिबियन के पर आधारित था। ठग में ऋतिक रोशन एक पाईरेट बनने वाले थे यानि कि समुद्री लुटेरे और उनका किरदार मशहूर हॉलीवुड किरदार कैप्टन जैक स्पैरो से प्रेरित था।
अब चूंकि फिल्म में आमिर हैं,देखना है कि इस किरदार को कितना बदला जाता है। वैसे ये पहली बार नहीं है जब ऋतिक रोशन को किसी फिल्म में रिप्लेस कर दिया गया हो। ऐसा पहले कई बार हो चुका है कि ऋतिक ने अच्छी से अच्छी फिल्मों को ना कर दिया।
शुद्धि
करीना और ऋतिक इस फिल्म के लिए फाइनल थे। लेकिन फिर फिल्म में काफी देर होने लगी औऱ ऋतिक ने अपनी डेट्स मोहनजोदड़ो को दे दी। हालांकि फिल्म तो अभी तक नहीं बनी है और पता नहीं कब बनेगी।
रंग दे बसंती
ऋतिक को इस फिल्म की स्क्रिप्ट बहुत पसंद आई थी पर वो डीजे यानि आमिर खान का रोल करना चाहते थे। जबकि आमिर इस रोल के लिए फाइनल किए जा चुके थे। हालांकि इस फिल्म के हर किरदार ने अपनी छाप छोड़ी और ऋतिक की ये भूल uffff!
बंटी और बबली
डर बहुत ही बेकार चीज़ होती है। यशराज के साथ ऋतिक ने मुझसे दोस्ती करोगे में काम किया था जो बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी थी। यही कारण था कि वो यशराज और रानी दोनों को ही लेकर श्योर नहीं थे।
मैं हूं ना
फराह खान की इस फिल्म में ऋतिक को लकी यानि लक्ष्मण प्रसाद के रोल के लिए अप्रोच किया गया था और शाहरूख का भाई बनकर वो बहुत क्यूट लगते। लेकिन ऋतिक ने ये रोल सुज़ैन के भाई ज़ाएद खान के लिए छोड़ दिया और यह फिल्म ज़ाएद के लिए क्या साबित हुई ये कहने की ज़रूरत नहीं है।
स्वदेस
आशुतोष गोवारिकर ने इस रोल के लिए ऋतिक को अप्रोच किया पर उन्हें लगा कि ज़मीन से जुड़े किरदार में वो फिट नहीं बैठ पाएंगे और उन्होंने इसे रिजेक्ट कर दिया। स्वदेस शाहरूख खान के करियर की सबसे बेहतरीन फिल्म मानी जाती है। और ये फिल्म हर लिहाज़ से बेहतरीन है।
दिल चाहता है
आकाश यानि आमिर खान के रोल को केवल ऋतिक रोशन के लिए लिखा गया था। लेकिन ऋतिक को ये रोल कुछ जंचा नहीं। तब आमिर को अक्षय खन्ना वाले रोल के लिए फाइनल किया गया था पर फाइनली आकाश का किरदार आमिर ने किया।
बाजीराव मस्तानी
इस फिल्म के लिए दीपिका पादुकोण और ऋतिक रोशन को लगभग फाइनल किया जा चुका था लेकिन शुद्धि, मोहनजोदड़ो, जोधा अकबर...सब ऋतिक के हवाले थी। भंसाली को लगा वो रिपीट हो जाएंगे!
बजरंगी भाईजान
हां हां हां....ऋतिक रोशन ने ये फिल्म रिजेक्ट की है।


Click it and Unblock the Notifications








