..................... Aamir Khan set to do a 'dare bare' act for Ghajini | गजिनी में आमिर उतारेंगे कपड़े - Hindi Filmibeat

गजिनी में आमिर उतारेंगे कपड़े

By Staff

Aamir Khan
जी नहीं, गजिनी में अपनी किसी सहनायिका के साथ ऐसा नहीं करने जा रहे हैं। दरअसल इस फिल्म में वे अपने कपड़े उतारने जा रहे हैं।

सलमान खान ने इस काम में महारत हासिल कर रखी है और शाहरुख भी हाल में इस काम को अंजाम दे चुके हैं। अब बारी आती है तीसरे खान यानी आमिर खान की जो अपने होम प्रोडक्शन की फिल्म गजिनी के लिए सिक्स पैक्ड एब्स तैयार कर रहे हैं। यानी कि संभलकर बैठ जाइए... वे भी शर्ट उतारने जा रहे हैं।

आमिर खान के इस डेयर बेयर एक्ट की इन दिनों इंडस्ट्री में खासी चर्चा है। वैसे भी आमिर अपनी हर फिल्म के लिए एक नया लुक तलाशते हैं और इसी बहाने मीडिया में वे लंबे समय छाये रहते हैं। इतना ही नहीं हर बार विज्ञापनों की एक नई सिरीज भी उनका इंतजार करती रहती है।

बहरहाल गजिनी में उनके नए रूप में देखने की लोगों की दिलचस्पी बढ़ती ही जा रही है। पहले सिर्फ हेयर स्टाइल का मामला था अब वे पर्दे पर अपनी मांशपेशियां भी दिखाने जा रहे हैं।

मानना पड़ेगा... आमिर हर बार कुछ ऐसा कर जाते हैं कि मीडिया उन्हें नजर अंदाज करे बिना रह ही नहीं पाता।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X