आमिर, रोजर फेडरर में समानताएं
बॉलीवुड के सुपरस्टार आमिर खान ने कहा है कि वह हाल ही में फ्रेंच ओपन जीतने वाले विश्व के दूसरी वरीयता प्राप्त खिलाड़ी स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर की ही तरह भावुक इंसान हैं।
रविवार को अपना पहला फ्रेंच ओपन खिताब जीतने के बाद फेडरर कोर्ट पर रो पड़े थे। आमिर ने वह मैच देखा था। इस घटना के बाद आमिर को महसूस हुआ कि उनके और फेडरर के बीच कम से कम एक समानता है।
आमिर ने अपने ब्लॉग 'आमिर खान डॉट कॉम' पर पोस्ट किया है कि फेडरर की तरह वह भी सफलता और नाकामी के वक्त आसुंओं के जरिए अपनी भावनाओं को प्रकट करते हैं।
आमिर ने लिखा है, "फेडरर ने अंतत: फ्रेंच ओपन जीत लिया। मैं बहुत खुश हूं। मेरा मानना है कि फेडरर एकमात्र ऐसे खिलाड़ी हैं जो हार और जीत के वक्त आंसूओं के जरिए अपने जज्बात प्रकट करते हैं। मैं भी उन्हीं जैसा हूं। मेरी कोई फिल्म जब हिट होती है तब मैं रोता हूं और जब कोई फिल्म फ्लॉप होती है, तब भी मुझे रुलाई आती है।"


Click it and Unblock the Notifications