सुपरस्टार KHAN हैं.. इसीलिए अपने को-स्टार का रोल कटवा दिया!
क्या आप जानते हैं आमिर खान ने फिल्म धूम 3 से कैटरीना कैफ का रोल काट दिया था। जबकि कैटरीना ने उस गाने के लिए काफी दिनों तक प्रैक्टिस किया था।
धूम 3 यशराज बैनर तले बनी 2013 की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में शामिल थी। फिल्म में अभिषेक बच्चन, उजय चोपड़ा के साथ आमिर खान और कैटरीना कैफ मुख्य किरदारों में नजर आए थे। इस फिल्म को धूम सीरिज की बाकी 2 फिल्मों से भी बड़े स्तर पर बनाया गया था।
ब्लॉकबस्टर KHAN फिल्म.. 300 करोड़ी.. फिर भी सब कर रहे हैं REJECT
लेकिन हाल ही में फिल्म से जुड़ी एक दिलचस्प खबर सुर्खियां बना रही है। अक्सर आमिर खान पर यह आरोप लगाया जाता है कि वे पोस्ट प्रोडक्डन काम में काफी इंटरफेयर करते हैं। बहरहाल, बता दें धूम 3 के दौरान भी कुछ ऐसा ही हुआ और आमिर ने कैटरीना से उनका एक अहम सीन छीन लिया।

हालांकि धूम 3 में कैट का किरदार कुछ खास दमदार नहीं था लेकिन गानों में कैट को काफी पसंद किया गया था। और फिल्म के गाने ब्लॉकबस्टर रहे थे। बता दें, फिल्म में कैटरीना का एक गाना और था, जहां कैट की बैकस्टोरी बताई गई थी। लेकिन वह सीन फिल्म में नहीं जोड़ा गया।
दरअसल, आमिर खान को लगा कि वह गाना फिल्म की स्पीड पर असर डालेगी और उतना प्रभावी नहीं रहेगी.. लिहाजा, उन्होंने फिल्म से वह गाना ही कटवा दिया।


Click it and Unblock the Notifications