Ooo: सबसे परफेक्ट खान को नहीं पसंद आई अक्षय कुमार की रूस्तम?

अक्षय कुमार की रूस्मत रिलीज़ हो चुकी है और उम्मीद से परे इस पर एक अजीब रिएक्शन आ चुका है। दरअसल, आमिर खान भी रूस्तम पर एक कहानी बना रहे थे लेकिन उन्होंने ये कहानी तब छोड़ दी जब उन्हें पता चला कि अक्षय कुमार और पूजा भट्ट दोनों ही नानावटी केस पर काम कर रहे हैं।

आमिर खान इस फिल्म को लेकर इतना उत्साहित थे कि अपनी रिसर्च पूरी करवा चुके थे। फिल्म को डायरेक्ट कर रहे थे राम माधवानी। इतना ही नहीं, फिल्म की टीम लंदन जाकर सिल्विया यानि कि मिसेज़ नानावटी से मिल भी चुकी थी।

akshay kumar rustom

अब जब रूस्तम रिलीज़ हो चुकी है तो इस टीम का मानना है कि फिल्म नानावटी केस से काफी या फिर यूं कहे कोसों दूर थी। उनकी स्क्रिप्ट निश्चित रूप से बेहतर थी और अगर वो लोग ये फिल्म बनाते तो ये बेहतरीन रिसर्च का नमूना होती।

इस टीम का ये भी मानना है कि रूस्तम देखकर उनका दिल टूट गया। इतना ही नहीं, ऐसी फिल्मों की ज़िम्मेदारी होती है कि सच सबके सामने दिखाया जाए लेकिन रूस्तम का वास्ता नानावटी केस से बहुत ही कम था।
[खिलाड़ी नहीं...यहां पूरा का पूरा खेल ही बस अक्षय कुमार हैं!]

अब अक्षय की रूस्तम में कमियां तो थीं ये सब जानते हैं लेकिन इतना खुलकर किसी ने फिल्म की कमियां नहीं निकालीं।बहरहाल, इसमें से कुछ भी आमिर खान ने सीधा नहीं कहा, सब उनकी टीम का कहना है।
[#DealDone सुलतान सलमान का गेम OVER कर देगी आमिर की दंगल!]

आमिर खान कई बार सीधा सीधा भी काफी कुछ कह चुके हैं और उनके बयान हमेशा कोई ना कोई कंट्रोवर्सी खड़ी कर चुके हैं। जानिए उनके ऐसे ही अजीब बयान -
रूस्तम अक्षय
कुछ दिनों पहले आमिर ने कहा कि भारत सुरक्षित नहीं है और इसके बाद अक्षय ने कुमार ने कहा कि लोगोेंं को बोल्ड बयान देने से पहले सोचना चाहिए। अब आमिर खान अक्षय की रूस्तम के साथ दंगल रिलीज़ करने के पीछे पड़ गए हैं।

कुत्ता शाहरूख
अपने ब्लॉग में आमिर ने लिखा था कि शाहरूख मेरे पैर चाट रहा है। इसके बाद उन्होंने लिखा कि इसके पहले कि आप कुछ सोचें मैं बता दूं कि शाहरूख हमारे कुत्ते का नाम है।

सलमान खान
सलमान खान के बारे में हाल ही में एक पार्टी में आमिर ने कह दिया कि उन्होंने कभी फिल्मों के लिए उतनी मेहनत की ही नहीं। उन्हें तो सब कुछ थाली में सजाकर मिला है। [#Target: सुलतान की हर गलती का फायदा उठा रहे हैं आमिर]

अमिताभ बच्चन की ओवरएक्टिंग
ब्लैक देखने के बाद आमिर खान ने कहा था कि उन्हें फिल्म ओवरएक्टिंग से भरी हुई लगी। वहीं जिस तरह एक छोटी अंधी बच्ची पर फिल्म में हिंसा की गई वो भी उन्हें नहीं पसंद आया।

फैज़ल खान को नज़रबंद
कुछ साल पहले आमिर खान के भाई फैज़ल खान मीडिया में आए और कहा कि उनके भाई ने उन्हें नज़र बंद कर रखा था और उनका करियर से लेकर ज़िंदगी तक चौपट कर दी है।

अनुपम खेर की पत्नी
आमिर के असुरक्षा बयान पर अनुपम खेर ने कहा था कि क्या उनकी पत्नी को आमिर ने नहीं बताया कि इस देश ने उन्हें आमिर खान बनाया है। इस पर आमिर ने जवाब दिया कि लगता है कि अनुपम को लगा किसी और किरण की बात हो रही है। गौरतलब है कि दोनों की पत्नियों का नाम किरण है।

सुलतान
आमिर खान को सुलतान से इतनी दिक्कतें होने लगी थीं कि फिल्म के बारे में सब कुछ वो पता करने लगे। इतना ही नहीं, उन्होंने तो दंगल के लिए सुलतान का म्यूज़िक डायरेक्टर तक टीम में शामिल करने की ठान ली।

पीके
आमिर खान को जब लगा कि पीके की ओपनिंग उतनी तगड़ी नहीं है तो देश भर में ज़बर्दस्ती की पीके कंट्रोवर्सी करवाई गई। और इसका फायदा फिल्म को धमाकेदार तरीके से मिला।

कट्टी बट्टी
इस बार आमिर को किसी का मज़ाक उड़ाने की ज़रूरत नहीं पड़ी। उनके कारनामे ने ही फिल्म को धो डाला। आमिर कट्टी बट्टी देखकर बहुत रोए और जिसने भी फिल्म देखी है वो अब इस बात पर हंस रहा होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X