..................... Aamir Khan becomes preachy in real life too | आमिर को मां ने 'ईडियट' बनाया - Hindi Filmibeat

आमिर को मां ने 'ईडियट' बनाया

By Staff

'ईडियट' आमिर अपनी फिल्म की सफलता से बेहद खुश हैं। लेकिन वह सफलता के नशे में डूबे नहीं है। आमिर अपनी सफलता से पहले विफल लोगों की निराशा के बारे में सोचते हैं। आमिर का कहना है कि सफलता उन्हे बदल नहीं सकती।
क्योंकि उनकी परवरिश ही इस तरह से हुई है। अपनी इस सोच का श्रेय आमिर अपनी मां को देते हैं। वह कहते हैं कि उनकी मां ने उन्हे सिखाया है कि अपनी जीत से पहले हारे हुए व्यक्ति की निराशा के बारे में सोचो।

आमिर अपनी मां को याद करते हैं और कहते हैं कि मैं टेबल टेनिस का अच्छा खिलाड़ी था। कई बार जब मैं मैच जीत कर घर वापस आता था। तो मां उस लड़के के लिए जरूर पूछतीं थीं जो मैच हार गया होता था। उन्हे उस लड़के और उसकी मां से पूरी सहानुभूति होती थी। आमिर कहते हैं कि उनके जीवन पर उनकी मां की इस बात का गहरा असर पड़ा है। इसलिए ही शायद वह राजकुमार हिरानी द्वारा निर्देशित फिल्म 'थ्री ईडियट'में यादगार अभिनय कर पाए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X