बिग बी की आमिर से ठनी
फ़िल्म इंडस्ट्री के खानों में केवल आमिर खान ही अकेले रह गए थे जिनकी अमिताभ से किसी भी तरह की कोई टक्कर नहीं थी. लेकिन अब यहकसर भी पूरी हो गई.
कुछ दिनों पहले ही आमिर ने अमिताभ की फ़िल्म 'ब्लेक' को लेकर ये टिप्पणी की थी की उन्हें ये फ़िल्म अच्छी नहीं लगी और न ही किसी कलाकार का अभिनय अच्छा लगा. इस पर प्रतिक्रिया में अमिताभ ने कहा की शायद ये फ़िल्म आमिर की समझ से परे है.
आमिर को जैसे ही इस बात का पता चलातो उन्हें अपनी गलती का एहसास हुआ. उन्होंने तुरंत बिग बी से मिलने का मन बनाया लेकिन जैसे ही उन्होंने बच्चन सीनियर से सम्पर्क कियातो उन्होंने काम का बहाना बनाकर टाल दिया.


Click it and Unblock the Notifications