..................... अमिताभ ने ली आमिर की क्लास, Amitabh supporter Sanjay Leela Bhansali - Hindi Filmibeat

अमिताभ ने ली आमिर की क्लास

By Staff

हाल ही में चल रहा शहंशाह और बाद्शाह के बीच का शीत युद्ध, खबरों की दुनिया में भी काफी छाया हुआ था. मगर दोनों ने अपनी बेहतर अभिनय प्रतिभा का सबूत देते हुए इस कदर गले मिलने की एक्टिंग की, कि लोगों को उसे सच मानना ही पडा. फिलहाल एक खान से शाहरूख के बाद आमिर, अमिताभ के गले की हड्डी बन गए हैं.

दरअसल अमिताभ बच्चन का फिल्म “ब्लैक" के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार का चयन आमिर को काफी नागवार गुज़रा है. अमिताभ के सामने फिल्म “ब्लैक" के लिए आमिर अपनी नाखुशी ज़ाहिर कर चुके हैं.

फिलहाल एक बार फिर “ब्लैक" को असंवेदनशील कहकर आमिर ने सबकी भौंहों को उपर करने का मौका दे दिया है. “सांवरिया" के बाद संजय लीला भंसाली ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि वे एक बेहतरीन निर्देशक हैं. ऐसे में उनकी तरफ हर ऊंगली को शक की नज़र से देखना लाज़मी है. अमिताभ ने संजय की तरफ से आमिर के द्वारा कही बात का खंडन करते हुए “ब्लैक" को भारतीय सिनेमा के अनुसार बनने वाली फिल्म का दर्ज़ा दिया.

यही नहीं अमिताभ ने आमिर की फिल्म “लगान" और “फना" में उन बातों की ओर इशारा किया जिसका आरोप आमिर “ब्लैक" के सिर मढ रहे थे. और तो और अंत में अमिताभ ने आमिर पर आघात करते हुए यह भी कह दिया कि फिल्म “ब्लैक" उनकी समझ से बहुत ऊपर है इसलिए यह उनके सिर के ऊपर से चला गया.

संजय की तरफ से बोलते हुए अमिताभ ने आमिर को यह तो समझा दिया कि इस फिल्म इंडस्ट्री में सिर्फ आमिर ही पर्फेक्शनिस्ट नहीं है बल्कि और भी हैं. जहां तक संजय की बात है उन्हें कमाल अमरोही के बाद दूसरा पर्फेक्शनिस्ट कहा जाता है.

समझे मियां आमिर.......

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X