आमिर-ऐश्वर्या दूर हुए शिकवे-गिले!

दरअसल ये फिल्म पहले ऐशवर्या करने वाली थीं मगर ऐन मौके पर उन्होंने फिल्म करने से मना कर दिया। फिर आमिर को ऐश की जगह रानी को लेना पड़ा था। खैर, देर आए दुरस्त आए। आमिर-ऐश्वर्या का मन-मुटाव आक्षय कुमार की शादी की दसवीं सालगिरह पर जाकर खत्म हुए। ऐशवर्या किसी भी पार्टी में दस मिनट से ज्यादा नहीं रुकती।
मगर जब उन्हें पता चला कि आमिर और किरण राव अक्षय की पार्टी में पहुंचने वाले हैं तो उन्होंने आमिर से मिलने का मन बना लिया और उनके पहुंचने का इंतजार करने लगी। जैसे ही आमिर खान और किरण राव पार्टी में पहुंचे ऐश्वर्या सबसे पहले उन्हें मिलमे पहुंची। ये देख आमिर भी पुराने गिले-शिकवे भुलाकर ऐश्वर्या से मिले और दोनों ने खुल कर बातें की।
एक तरफ ऐश्वर्या ने किरण राव की फिल्म धोबी घाट के बारे में पूछा तो दूसरी तरफ आमिर ने अभिषेक के बारे में। कुछ देर बात करने के बाद आमिर जल्दी पार्टी से निकल गए और उनके तुरंत बाद ऐश्वर्या भी। आमिर-ऐश के गिले-शिकवे तो दूर हो गए। हम उम्मीद करते हैं कि अब ये जोड़ी किसी फिल्म में साथ नजर आए।


Click it and Unblock the Notifications