..................... Aamir Khan agreed for the Gulshan Kumar biopic details here - Hindi Filmibeat

दीवाली Dhamake के बाद तगड़ी फिल्म, 2019 हो गया बुक, तारीख लिख लीजिए

बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट इन दिनों जबरदस्त सुर्खियों में हैं। हाल ही में उनकी आने वाली फिल्म ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान एक के बाद एक शानदार पोस्टर रिलीज हो रहे हैं। वहीं अब आमिर खान के फर्स्ट लुक का इंतजार है। इसी इंतजार के बीच आमिर खान को लेकर एक बड़ी खबर आ रही है। अभी ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान का ट्रेलर भी नहीं आया है और आमिर खान की अगली फिल्म भी फाइनल हो गई है। ये वही फिल्म है जो काफी वक्त से लटकी हुई थी।

[Preview: फ्रेश जोड़ी-शानदार फिल्म, तगड़ा मुद्दा, 2 जगह खा सकती है मात]

दरअसल, बीते दिनों 'मुगल' से अक्षय कुमार के हटने के बाद खबरें आई थीं कि आमिर खान के इस प्रोजेक्ट में बतौर को-प्रोड्यूसर शामिल होने जा रहे हैं। माना जा रहा था कि वे इस फिल्म में किसी ने किसी किरदार में भी नजर आ सकते हैं लेकिन अब चौंकाने वाली खबर आई है कि आमिर खान ने गुलशन कुमार की बायोपिक के लिए हामी भर दी है। पहले इस फिल्म का नाम 'मुगल' रखा गया था, लेकिन अब गुलशान कुमार की बायोपिक किसी और नाम से रिलीज होनी है।

aamir-khan-agreed-the-gulshan-kumar-biopic-details-here

इस फिल्म में कई कॉन्ट्रोवर्शियल बातों को लेकर पहले आमिर खुश नहीं थे लेकिन बाद में इस फिल्म को री-राइट किया गया है। गुलशन कुमार की बायोपिक को डायरेक्ट करने जा रहे फिल्ममेकर सुभाष कपूर ने काफी वक्त तक आमिर खान को इस फिल्म से जुड़ी बातें समझाईं.. जिसके बाद कई बैठकों के बाद फाइनली आमिर मान गए हैं।
खबरों के मुताबिक ये फिल्म 2019 में मार्च को शुरू हो जाएगी और क्रिसमस के मौके पर रिलीज हो सकती है। माना जा रहा है कि इस प्रोजेक्ट की ऑफिसियल एनाउंसमेंट जल्द हो सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X