गुरुदत्त-वहीदा के रोल में आमिर-कैटरीना
अभिनेता आमिर खान अपनी सभी फिल्मों में नई नई हीरोइनों के साथ काम कर रहें है। अभी तक उन्होने कैटरीना कैफ के साथ काम नही किया है।
अब सुनने में आ रहा है कि राकेश ओम प्रकाश मेहरा गुरुदत्त के जीवन पर फिल्म बनाने जा रहे है जिसमें आमिर गुरुदत्त की भूमिका निभाएंगे और कैटरीना वहीदा रहमान की। फिल्म की शुटिंग अक्टूबर के आसपास शुरू होने की संभावना व्यक्त की जा रही है।
गुरुदत्त की जीवनी लिखने वाली नसरीन मुन्नी कबीर चाहती थी कि गुरूदत्त की जीवन पर फिल्म बनाई जाए। इसके लिए वे खुद राकेश ओम प्रकाश मेहरा के पास गई और मुख्य भूमिका के लिए आमिर और कैटरीना कैफ का नाम सुझाया।
अब देखना है कि आमिर और कैट कितनी सफलता से गुरूदत्त और वहीदा को पर्दे पर साकार कर पाएंगे।
aamir khan आमिर खान कैटरीना कैफ बालीवुड राकेश ओम प्रकाश मेहरा bollywood katrina kaif rakeysh om prakash mehra


Click it and Unblock the Notifications