आमिर ने मांगा 'वांटेड' का हिसाब
सुनने में आ रहा है कि आमिर खान अपने दोस्त सलमान खान के बारे में सबकुछ जानने के लिए उत्सुक रहतें है। तभी तो एक हफ्ते पहले रीलिज हुइ उनकी फिल्म वांटेड के ओपनिंग कलेक्शन के बारे में पूछ रहें है।
फिल्म वांटेड को जबरदस्त ओपनिंग मिली है। यही नही फिल्म मल्टीप्लेक्सों के अलावा एकल थियेटर में मुनाफा कमा रही है। इससे पहले आमिर की फिल्म गजिनी को इतनी जबरदस्त शुरूआत मिली थी।
फिल्मी पंडितो का तो यहां तक कहना है कि वांटेड ने गजिनी को भी पीछे छोड़ दिया है। फिल्म रीलिज होने से पहले सलमान ने आमिर को फिल्म का प्रोमो देखने के लिए आमंत्रित किया था लेकिन फिल्म थ्री इडियट्स में व्यस्त होने के कारण अामिर नहीं आ पाए।
लेकिन फिल्म को मिली जबरदस्त सफलता ने आमिर को थियेटर तक पहुंचा ही दिया।


Click it and Unblock the Notifications