आमिर-इमरान के एक जैसे शौक
आमिर खान और उनके भांजे इमरान खान के एक जैसे शौक है। उन दोनों को मालिकों से बिछड़ गए जानवरों पर काफी प्यार आता है।
हाल ही में इमरान को अपने घर के सामने एक भटका हुआ कुत्ता मिला। इमरान ने उसके मालिक का पता लगाया और उसे उसके मालिक के पास छोड़ने भी गए। पहले तो मालिक इमरान को देखकर बहुत खुश हुआ लेकिन उसने कुत्ते को अपने घर में रखने से मना कर दिया। मालिक का कहना था कि वे उस कुत्ते को अपने पास नही रखना चाहते थे इसीलिए उसे बाहर छोड़ आए थे।
बेचारे इमरान को काफी दुख हुआ और वे उसे अपने घर ले गए। जहां बाद में इमरान और उनकी मां नुजहत को कुत्ते से काफी लगाव हो गया। कुछ इसी तरह आमिर भी पालतु जानवरों को अपने घर में पनाह देते रहते है।


Click it and Unblock the Notifications