..................... घर आ जाओ मेरे भाई, Brother, plz come back - Hindi Filmibeat

घर आ जाओ मेरे भाई

By Staff

नराजगी छोडो, तुम्हे कोई कुछ नही कहेगा, तुम्हे पूरी आजादी दी जायेगी. घर आ जाओ मेरे भाई! यह विनती आजकल आमिर खान जे जे अस्पताल में इलाज के लिये भरती अपने भाई फैजल खान से कर रहे हैं. लेकिन फैजल हैं कि आमिर पर विश्वास करने को ही राजी नही है.

आमिर खान जे जे अस्पताल में अपनी मां जीनत और बहन निखत के साथ मिलने आया था लेकिन फैजल ने किसी से भी मिलने से इंकार कर दिया. इस पर आमिर खान ने फैजल को एस एम एस करके घर लौट आने का संदेश भेजा.

फैजल ने कहा कि वह आमिर के पास नही लौटेगा. आखिरकार आमिर कौन होते हैं जो उन्हे आजादी देंगे. वे इस देश के स्वतंत्र नागरिक है और व्यस्क हैं. आमिर खान उन्हे भावनात्मक रुप से ब्लैकमेल कर रहे हैं. फैजल ने कहा कि वे अस्पताल से छूटने के बाद अपने पिता ताहिर हुसैन के साथ रहने जायेंगे क्योंकि अगर वे आमिर के पास जायेंगे तो वे वापस उसे कमरे में बंद कर देंगे और उसे पागल साबित करने लगेंगे.

ज्ञात हो कि फैजल मानसिक बीमारी से पीडित बताये जाते हैं और वे घर छोडकर चले गये थे. जिस पर फैजल की मां ने पुलिस में उसकी लापता होने की शिकायत दर्ज कराई थी. बाद में पुलिस जब उसे ढूंढ कर लाई तो कोर्ट ने उसकी मानसिक बीमारी की जांच के लिये उसे जे जे अस्पताल भेजा है, जहां उसे कुछ दिन तक भरती रहना पडेगा.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X