'देली बेली' में डिस्को करेंगे आमिर
बालीवुड अभिनेता आमिर खान कुछ न कुछ अनोखा करने के लिए जाने जाते है। उनकी हर फिल्म पहली से एकदम अलग होती है और कुछ न कुछ कारणों से चर्चा में रहती है। अब जैसे गजिनी को ही ले लीजिए। फिल्म के रिलीज होने से पहले उनके एट पैक्स एब की काफी चर्चा रही।
इसके अलावा हर फिल्म उनके बाल और लुक मे बदलाव रहता है जिससे दर्शकों में जिज्ञासा बनी रहती है। कुछ ऐसा ही अनोखा फिल्म देली बेली मे करने जा रहे है। कहा जा रहा है कि फिल्म के प्रमोशन के लिए आमिर एक वीडियों तैयार करेंगे जिसमें उन्हें डिस्को डांस करते हुए देखा जा सकेगा।
आमिर की घरेलू प्रोडक्शन के तहत बनने वाली इस फिल्म का निर्देशन अभिवन देव कर रहे है। फिल्म में मुख्य भूमिका में इमरान खान दिखाई देंगे। उनकी हीरोइन होंगी शहनाज ट्रेजरीवाला।
aamir khan abhinay deo आमिर खान इमरान खान देली बेली बालीवुड शहनाज ट्रेजरीवाला bollywood delhi belly imran khan shenaz treasurywala


Click it and Unblock the Notifications