देखें आमिर की कामेडी फिल्म
ज्यादातर गंभीर व संदेशप्रधान फिल्में बनाने वाले अभिनेता आमिर खान अब हास्य फिल्म बनाने वाले है। इस फिल्म का लेखन और निर्देशन नीरज वोरा करने वाले है जो फिलहाल फिल्म फैमिलीवाला और शार्टकट की तैयारी में व्यस्त है।
आमिर की हास्य फिल्में भी काफी सफल रही है। इधर कई सालों से दर्शकों ने उन्हें हास्य भूमिकाओं में नही देखा है। कुछ सूत्रों के अनुसार, '' नीरज वोरा एक जाने माने हास्य पटकथा लेखक है। इन्होंने फिल्म रंगीला से लेकर हेरा फेरी तक के लेखन का कार्य किया है। इसके अलावा फिल्म फिर हेरा फेरी में लेखन के साथ निर्देशन का काम भी किया था। नीरज आमिर के पुराने दोस्त है। वे हमेशा आमिर के साथ काम करना चाहते थे। हाल ही में जब नीरज ने आमिर को अपनी एक हास्य पटकथा दिखाई जो अामिर को इतनी पसंद आई कि वे इसके निर्माण के लिए तैयार हो गए।''
बहुत कम लोग जानते होगे कि टाटा स्काई के प्रचार में आमिर को आधा लड़की और आधा लड़का की भूमिका में पेश करने का श्रेय नीरज वोरा को ही जाता है।
फिलहाल आमिर की कामेडी फिल्म का इंतजार करना पड़ेगा क्योंकि इसकी शुटिंग 2010 तक शुरू होगी क्योंकि आमिर और नीरज दोनों ही कई सारी फिल्मों में व्यस्त है।


Click it and Unblock the Notifications











