दादा के घर से निकले आमिर

आमिर खान की चौथी पहेली अब सौरव गांगुली ही पढ़ेंगे। जिसमे सौरव के चौथे ठिकाने का भेद छुपा होगा। फिल्म थ्री ईडियट्स के प्रचार के लिए आमि र पकड़ो तो जानों खेल खेल रहे हैं। हालांकि खुद आमिर को भी ये नहीं पता की उन्हे ढूंढने की कोशिश भी कोई कर रहा है या नहीं। खैर जो भी हो आमिर तो अपने फिल्म के प्रचार के लिए ऐसा कर रहे हैं।
उनके इस खेल को जब्रदस्त मीडिया हाइप मिल भी रहा है। जिससे बिना किसी प्रयास के फिल्म का प्रचार होता चल रहा है और लगे हाथ आमिर अपनी पत्नी किरण के साथ घूम भी ले रहे हैं। जिसका मौका दोनों को काम की व्यस्तता की वजह से कम ही मिलता है।
दादा के घर से निकलने से पहले आमिर ने उन्हे सोने की एंगूठी गिफ्ट की। ये इस खेल का तीसरा पड़ाव था। पहले पड़ाव में आमिर उत्तर प्रदेश के वाराणसी शहर गये थे। उनका दूसरा पड़ाव मध्य प्रदेश का चंदेरी इलाका था। जो अपनी साड़ियों के लिए पूरे देश में जाना जाता है।
चंदेरी में आमिर ने करीना को भी बुलवा भेजा था। इससे पहले आमिर की पहली पहेली सचिन तेंदुलकर ने पढ़ी थी। सचिन, करीना के बाद सौरव गांगुली इस गेम में आने वाले तीसरे सेलिब्रिटी हैं।


Click it and Unblock the Notifications