धूम 3 में खलनायक बनेंगे आमिर?
पढ़ें आमिर खान से जुड़ी खबरें और विवाद | पढ़ें क्यों घिरी विवादों में पीपली लाइव
जिसमें बॉलीवुड के दिग्गज सितारों को लिए जाने की बात चल रही है। अब दिग्गज सितारों की बात करें और आमिर खान का नाम ना आए ये तो हो ही नहीं सकता। पहले भी इस तरह की खबरों से बॉलीवुड का बाजार गर्म था कि आदित्य चोपड़ा अपनी किसी फिल्म में आमिर खान को लेने के लिए बेताब हैं।
सुनने में आया है कि यशराज फिल्म आमिर खान के पास धूम 3 में खलनायक की भूमिका का प्रस्ताव लेकर पहुंचे। अब आप ये सोच रहे होंगे कि आमिर को आखिर खलनायक का किरदार क्यों दिया गया। दरअसल ऐसा इसलिए किया गया क्योंकि 'धूम सीरीज' की पिछली फिल्मों मे जॉन अब्राहम और रितिक रोशन खलनायक की भूमिका निभा चुके हैं जिसमे उनका किरदार बेहद दमदार था।
देखें गैलरी आमिर खान की | देखें तस्वीरें आमिर की आनेवाली फिल्म 'धोबी घाट' की
आमिर खान ने इससे पहले यश राज बैनर के साथ 'फना' में काम किया था। अब अगर आमिर 'धूम 3' में धूम मचाने को तैयार हो गए तो दर्शकों को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार होगा इसमें कोई शक नहीं है।
वैसे फिलहाल आमिर ने 'धूम 3' में काम करने की खबरों से ना इंकार किया है और ना इकरार किया है। 'धूम 3' की अभी कहानी ही लिखी जा रही है ऐसे में इस फिल्म के साथ आमिर का नाम जुड़ना अभी से फिल्म को अच्छा खासा प्रचार दिलाने की तैयारी लगता है।


Click it and Unblock the Notifications












