जाम से जाम टकराते आमिर-सलमान
'दुश्मन का दुश्मन दोस्त होता' आजकल इसी कहावत को चरितार्थ कर रहे हैं बॉलिवुड के दो दिग्गज आमिर खान और सलमान खान। सुनने में आया है कि शाहरुख के इन दोनों दुश्मनों की आपस में खूब छन रही है।
इतना ही नहीं आमिर और सलमान ने एक साथ बाईक राईडिंग भी की और दोनों में मिलकर सलमान के जुहू स्थित अपार्टमेंट में जाम से जाम भी टकराए। आप सोच रहे होंगे कि कहीं ये दोनों मिलकर बादशाह खान के खिलाफ कोई प्लानिंग तो नहीं कर रहे। तो हम आपको बता दें कि फिलहाल ऐसी कोई बात नहीं है।
दरअसल सलमान के लिए आमिर अपनी आगामी फिल्म 'थ्री इडियट्स' की स्पेशल स्क्रीनिंग करने वाले हैं। इससे पहले भी उन्होंने सल्लू भाई के लिए अपनी फिल्म 'गजनी' की स्पेशल स्क्रीनिंग कराई थी जिसे देखकर सलमान ने कुछ टिप्स दिए थे और आमिर ने उन्हें माना भी था। अब हो सकता है कि सलमान भी अपनी फिल्म 'वीर' की स्पेशल स्क्रीनिंग आमिर के लिए कर दें। अब दोनों की दोस्ती को देखकर तो हम यही कह सकते हैं चश्में बद्दूर......


Click it and Unblock the Notifications