रणबीर कपूर से पहले भाई आदर जैन करेंगे तारा सुतारिया से शादी, आलिया भट्ट की स्टूडेंट ऑफ द ईयर जूनियर !
बॉलीवुड में शादियों का सीज़न शुरू हो चुका है और अब ये सिलसिला अगले साल मई तक चलने वाला है। स्टार्स की शादी लिस्ट में अब अगला नाम जुड़ चुका है आदर जैन और तारा सुतारिया का। खबरों की मानें तो आदर जैन, अपने भाई रणबीर कपूर से पहले ही गर्लफ्रेंड तारा सुतारिया से शादी कर लेंगे।
यानि कि आलिया भट्ट की शादी से पहले, उनकी देवरानी का कपूर परिवार में स्वागत हो चुका होगा। दिलचस्प ये है कि तारा सुतारिया आलिया भट्ट की स्टूडेंट जूनियर हैं। जहां आलिया भट्ट ने स्टूडेंट ऑफ द ईयर से डेब्यू किया था वहीं तारा सुतारिया ने स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 से अपना फिल्म डेब्यू किया था।

माना जा रहा है कि आदर और तारा की शादी भी राजस्थान से ही होगी और कपूर परिवार इस शादी की तैयारियों में जुट चुका है। हालांकि, आदर जैन और तारा सुतारिया जहां जनवरी - फरवरी में शादी के बंधन में बंध सकते हैं वहीं रणबीर - आलिया ने अप्रैल - मई में सात फेरे लेने का फैसला किया है।

यूं हुई पहली मुलाकात
आदर जैन और तारा सुतारिया की पहली मुलाकात 2019 में एक दिवाली पार्टी के दौरान हुई। तारा ने इसी साल, स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 के साथ अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था। पहली मुलाकात में ही आदर और तारा एक दूसरे से काफी घुल मिल गए और उन्होंने आपस में कई दोस्त बनाए। यहीं से उनकी मुलाकातों का सिलसिला शुरू हुआ।

रिलेशनशिप पर चुप्पी
जब शुरूआती दौर में तारा और आदर के डेट करने की खबरें बाहर आईं तो तारा सुतारिया ने इन खबरों पर कोई रिएक्शन नहीं दिया। वो अपने रिलेशनशिप को प्राईवेट मानती थीं और उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा कि ये बेहद निजी और पवित्र रिश्ता है।

अरमान जैन की शादी पर आए साथ
आदर जैन के बड़े भाई अरमान जैन की शादी पर तारा सुतारिया और आदर जैन हमेशा साथ साथ नज़र आए। दोनों ने अरमान की संगीत सेरेमनी पर साथ में परफॉर्म भी किया और सारी अफवाहों की पुष्टि बिना कुछ बोले ही कर दी।

मालदीव्स में मनाया जन्मदिन
इसके बाद तारा सुतारिया का जन्मदिन आदर जैन ने मालदीव्स में मनाया और उन्होंने वहां से ढेर सारी तस्वीरें साथ में शेयर कीं। साथ ही दोनों अपने रिश्ते को लेकर भी खुलकर बोलते दिखाई दिए और सोशल मीडिया पर भी अपने रिलेशनशिप की पुष्टि की।

रीमा जैन के बेटे आदर जैन
गौरतलब है कि आदर जैन, राजकपूर की बेटी रीमा जैन के छोटे बेटे हैं। उनके पिता मनोज जैन एक बिज़नेसमैन हैं। आदर जैन ने कैदी बैंड नाम की फिल्म से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था और इस दौरान, उनकी बहनें करीना - करिश्मा, आदर की फिल्म प्रमोट करते दिखी थीं।

बचपन से स्टार तारा
बात करें तारा सुतारिया की तो उन्हें पहचान मिली थी 2010 में डिज़्नी चैनल की एक वीजे के रूप में। इसके बाद तारा सुतारिया, चाईल्ड आर्टिस्ट के तौर पर डिज़्नी के कई शो में दिखाई दी थीं जिनमें बेस्ट ऑफ लक निक्की, सुईट लाईफ ऑफ करण एंड कबीर जैसे शो शामिल थे। 2019 में उन्होंने स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 के साथ अपना फिल्म डेब्यू किया।

कपूर परिवार में स्वागत
आलिया भट्ट की ही तरह, तारा सुतारिया का भी कपूर परिवार में स्वागत हो चुका है। कपूर परिवार के पिछले क्रिसमस लंच पर जहां रणबीर कपूर, आलिया भट्ट के साथ पहुंचे थे वहीं आदर जैन - तारा सुतारिया के साथ। ये रही पूरे परिवार की एक बेहद खास तस्वीर। अब बस कपूर परिवार को इंतज़ार है तो दोनों बेटों रणबीर और आदर की शादी का।
इन रिपोर्ट्स की पुष्टि फिलहाल कपूर परिवार के किसी सदस्य ने नहीं की है। अगर फिल्मों की बात करें तो तारा सुतारिया अहान शेट्टी के साथ फिल्म तड़प की रिलीज़ का इंतज़ार कर रही हैं। वहीं वो एक विलेन 2 और हीरोपंती 2 की शूटिंग शुरू कर चुकी हैं।


Click it and Unblock the Notifications