नील नितिन ने किया इंकार

नील ने कहा, "दोनों फिल्मों को एक जैसा कहना बकवास है। 'आ देखें जरा' पूरी तरह वास्तविक फिल्म है। यह किसी फिल्म की नकल नहीं है। इस फिल्म में ऐसी कोई चीज नहीं है जो किसी भी फिल्म से नकल की गई हो।"
इस फिल्म के शीर्षक के बारे में सवाल पर उन्होंने कहा, "मैं फिल्म के शीर्षक से खुश हूं। फिल्म में आगे होने वाली घटनाओं का चित्रण है। ऐसे में यह शीर्षक उचित है।"
गौरतलब है कि जहांगीर सुर्ती द्वारा निर्देशित फिल्म 'आ देखें जरा' में नील के साथ बिपाशा बसु भी अहम भूमिका में हैं।


Click it and Unblock the Notifications