एक सुपरस्टार, एक तलाक और तीन अफेयर!
फरहान अख्तर का तलाक जितना बड़ा झटका फैन्स को दे गया उससे ज़्यादा बड़ा झटका दे रही हैं उनकी अफेयर की खबरें। क्योंकि ये खबरें किसी एक पर टिक ही नहीं रही हैं।
फरहान अख्तर और उनके तलाक की खबरों के बीच तीन नाम सुनाई देने लगे हैं - कल्कि कोचलीन, श्रद्धा कपूर, अदिति राव हैदरी। अब किसी को नहीं पता कि चल क्या रहा है।
[SCOOP: कंगना दिमाग से बीमार हैं - ऋतिक]
अगर गपशप गली की मानें तो फरहान अख्तर जल्द ही कल्कि कोचलिन के साथ लिव इन में रहने वाले हैं। इससे पहले कल्कि अनुराग कश्यप के साथ लिव इन रहती थीं और फिर उन्होंने शादी भी की और जल्द ही तलाक भी लिया।
खबरें थीं कि एक अफेयर के चलते ही फरहान अख्तर और अधुना का घर टूटा है लेकिन ये खबरें अब कितनी सच हैं किसी को भी नहीं पता।
बहरहाल, बॉलीवुड में कई ऐसे अफेयर थे जो कभी थे नहीं पर अचानक शादी में बदल गए -


Click it and Unblock the Notifications

