#MahaClash: तारीख एक, सुपरस्टार तीन...बॉक्स ऑफिस पर कौन In कौन Out!
2018 में अगर ऐसा हो गया तो घमासान का टू मच हो जाएगा। ये तो हम आपको बता ही चुके हैं कि शाहरूख खान और आमिर खान अपनी अपनी फिल्मों को लेकर क्रिस्मस 2018 में भिड़ सकते हैं।
अब इस जंग में आ चुका है नया ट्विस्ट क्योंकि रणबीर कपूर की दत्त बायोपिक जो कि काफी लेट चल रही है, इसी डेट पर रिलीज़ हो सकती है। अब एक तारीख पर तीन फिल्मों का रिलीज़ होना नामुमकिन है। ऐसे में कौन बॉक्स ऑफिस के दर्शन करेगा ये देखना दिलचस्प होगा।

गौरतलब है कि आमिर खान को रणबीर कपूर की दत्त बायोपिक में उनके पिता का रोल ऑफर किया गया था। हालांकि शुरू में उन्होंन रोल में दिलचस्पी दिखाई पर फिर इसे रिजेक्ट करते हुए अपने दो प्रोजेक्ट में जुट गए हैं।
[#OnPoint: जब आदमी रणबीर से सलमान बन जाए तो डरता है]
एक है यशराज फिल्म्स की ठग और दूसरी है सीक्रेट सुपरस्टार। और यही कारण है कि वो कोई तीसरा प्रोजेक्ट करने के लिए दिलचस्पी नहीं दिखा रहे थे।
रणबीर कपूर की दत्त बायोपिक को लेकर काम तेज़ी से शुरू हो चुका है। हालांकि संजय दत्त इस फिल्म में सलमान खान को लेने की पूरी कोशिश कर रहे थे लेकिन उनके और सलमान के आधी रात के तमाशे के बाद ये नामुमकिन है। [#RaatKiBaat: संजय दत्त - सलमान खान के बीच जमकर तमाशा]
बॉलीवुड में फिल्मों का भिड़ना हमेशा से एक जंग जीतने के बराबर रहा है। हालांकि कुछ साल पहले दो फिल्मों का भिड़ना इतनी बड़ी बात नहीं थी। अब भई साल में 52 हफ्तों और रिलीज़ होने वाली फिल्मों की संख्या 200 से ऊपर।
ऐसे में दो फिल्मों का भिड़ना कोई बड़ी बात है क्या। लेकिन पिछले कुछ सालों में बॉलीवुड एक अच्छी कम्यूनिटी हो चुका है जहां कोई सुपरस्टार किसी से नहीं भिड़ता है। हालांकि अगले साल ये सब बदल जाएगा। और बॉलीवुड हो जाएगा पुराना बॉलीवुड जहां फिल्में भिड़ती भी थीं और धमाकेदार कमाई भी करती थीं।
[एक साथ दो सुपरहिट फिल्में देखी हैं कभी?]
समझदारी वाला क्लैश
पर अब एक बार फिर से फिल्मों के भिड़ने का दौर शुरू हो चुका है। ऐसे में स्टार्स के लिए मुश्किल ये है कि अपनी फिल्म को कैसे बचाएं। हाल ही में शाहरूख खान की डियर ज़िंदगी से क्लैश हो रही कहानी 2 में अपनी रिलीज़ डेट बदल दी। क्योंकि कहानी 2 छोटे बजट की फिल्म है और नुकसान में नहीं जाना चाहती थी।
लक वाली तारीखें
जहां एक तरफ 2018 का दिसंबर किसी ने बुक नहीं किया था इसलिए शाहरूख खान ने अपनी फिल्म अनाउंस कर दी। वहीं दूसरी तरफ राजकुमार हिरानी और आमिर खान, दोनों के लिए ही क्रिस्मस बहुत लकी रहा है और वो इसे नहीं छोड़ना चाहते।
ज़िद में क्लैश
वहीं कई बार ये क्लैश ज़िद का असर दिखाई देता है। जैसे कि करण जौहर और अजय देवगन ने ज़िद ठान रखी है कि दीवाली पर ही अपनी फिल्में रिलीज़ करेंगे। हालांकि एक हफ्ते या 15 दिन के अंतर पर दोनों फिल्में अपनी कमाई का नुकसान होने से बचा सकती हैं।
मजबूरी में क्लैश
कुछ फिल्मों के लिए क्लैश करना मजबूरी हो गई है। शाहरूख खान रईस को काफी ज़्यादा बढ़ा चुके हैं। अब वो दोबारा अपनी फिल्म की डेट नहीं बदल सकते हैं। दूसरी ओर ऋतिक रोशन को अपने करियर को लाइन पर लाने की इस समय सख्त ज़रूरत है।
लक वाला क्लैश
कुछ फिल्मों का लक अच्छा होता है तो कई बार क्लैश के बावजूद दोनों ही फिल्में चल जाती हैं। देखना है कि ये लक शाहरूख खान और अक्षय कुमार के साथ 2017 के 15 अगस्त वीकेंड पर होता है या नहीं।


Click it and Unblock the Notifications








