शाहरूख की फिल्म के लिए डायरेक्टर ने तोड़ दी LUCKY दोस्ती!
दोस्ती स्टारडम से बढ़कर तो नहीं हो सकती है। और ऐसा ही कुछ हुआ है इम्तियाज़ अली के साथ। वो शाहरूख खान के साथ अपनी अगली फिल्म लेकर आ रहे हैं और अब इस फिल्म को लेकर हुआ है एक दिलचस्प फेरबदल।
इम्तियाज़ अली और रहमान साहब की जोड़ी हमेशा से ही सुपरहिट रही है। चाहे वो तमाशा हो या फिर हाईवे। रॉकस्टार के गाने तो किसी का मुकाबला ही नहीं कर सकते थे। लेकिन अब इम्तियाज़ अली ने शाहरूख खान के लिए ये जोड़ी बदल दी है।
[फिर शाहरूख के साथ होगी CHEATING!]
उनकी अगली फिल्म का म्यूज़िक देंगे प्रीतम। वही प्रीतम जिनका म्यूज़िक शाहरूख खान की दिलवाले का इकलौता अच्छा पॉइंट था। लेकिन दिलचस्प ये है कि शाहरूख खान और ए आर रहमान का साथ हमेशा अनलकी रहा है।
दिल से और स्वदेस, दोनों ही अच्छी फिल्में, अच्छा म्यूज़िक लेकिन बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई थीं। बस शायद यही कारण है कि शाहरूख अपनी अगली फिल्म के लिए कोई भी अनलकी समझौता नहीं करना चाहते हैं।
वैसे जानिए शाहरूख और इम्तियाज़ अली की इस फिल्म में क्या खास होने वाला है -


Click it and Unblock the Notifications